अरगोड़ा: घर का ताला तोड़कर दूसरी बार हुई चोरी

रांची:अरगोड़ा पुलिस चोरों को और चोरी हुए समान को खोजती रही, दुसरी तरफ उसी घर को चोरों ने दूसरी बार अपने निशाने पर ले लिया, मामला अरगोड़ा का है। इस विषय में जानकारी देते हुए अरगोड़ा पुलिस की ओर से बताया गया है कि  अरगोड़ा थाना क्षेत्र के अशोक नगर सीडी रोड निवासी अशोक प्रसाद साह के घर में हुई  इस से पहले हुई चोरी की घटना में शामिल चोरों के बारे में पुलिस को किसी भी प्रकार की जानकारी अब तक नहीं मिल पायी है,लेकिन इसी बीच अशोक प्रसाद के घर को चोरों ने दूसरी बार अपने निशाने पर ले लिया है।

चोरों ने उनके घर के दरवाजे का ताला तोड़कर फिर चोरी कर ली. घटना को लेकर उन्होंने चोरी के आरोप में केस दर्ज कराया है. अशोक प्रसाद ने पुलिस को बताया कि उन्हें चोरी के बारे में जानकारी घर में काम करने वाली नौकरानी शांति लिंडा से मिली थी.

घर आने के बाद उन्होंने देखा कि दो अलमारी तोड़ा गया है. घर में रखे सारे समान बिखरे हुए है. शिकायतकर्ता के अनुसार उनके घर से पूर्व में भी 11 सितंबर 2022 की देर रात चोरी हुई थी. इसे लेकर उन्होंने 13 सितंबर को केस दर्ज कराया था. इस चोरी के दौरान एक अलमारी की चाबी की भी चोरी हुई थी.

इस चाबी के जरिये एक अलमारी को खोला गया है, इसलिए उन्हें आशंका है कि पूर्व में चोरी करने वालों ने ही इस बार भी चोरी की है. हालांकि उन्होंने चोरी गये सामान, जेवरात या नकद की जानकारी अभी पुलिस को नहीं दी है. लेकिन उन्होंने पुलिस से कहा कि दूसरी बार चोरी होना गंभीर विषय है. उन्होंने कहा कि चोरी करने वाले फिर से किसी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते हैं.

Jharkhand MLA Privilege: विधायकों के विशेषाधिकार का दायरा बढ़ाने की मांग,...

Jharkhand MLA Privilege, रांची: झारखंड के वित्त, योजना एवं विकास, वाणिज्य-कर तथा संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने विधायकों के विशेषाधिकार का दायरा बढ़ाने...

Umesh Vikram Kumar Silver Medal: विश्व मंच पर चमके जमशेदपुर के...

Umesh Vikram Kumar Silver Medal, जमशेदपुर: टोक्यो के टोक्यो मेट्रोपॉलिटन जिम्नेजियम में आयोजित हुलिक दाइहात्सु जापान पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल में भारतीय खिलाड़ियों का प्रभावशाली प्रदर्शन...

Gomia ONGC Store Room Theft: ONGC स्टोर रूम में तीन दिन...

Gomia ONGC Store Room Theft: ओएनजीसी के गोमिया क्षेत्र स्थित साईट BK #11 (खुदगड्डा) के स्टोर रूम में चोरी की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था...