Commercial Advertisment

बालू कारोबारी हत्याकांड में पुलिस के हाथ अब तक खाली, परिजनों ने किया सड़क जाम…

पटना: बीते दिनों राजधानी पटना के रानीतालाब थाना क्षेत्र के धाना गांव में बीते दिनों एक बालू कारोबारी की हत्या के कई दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस के हाथ खाली हैं। हत्याकांड का अब तक खुलासा नहीं हो पाने की वजह से आक्रोशित परिजन और उनके समर्थकों ने सोमवार को आक्रोश मार्च निकाला और रानीतालाब थाना के समीप सड़क जाम कर दिया। परिजनों ने कहा कि बालू कारोबारी रामाकांत यादव की हत्या बीते दिनों अपराधी ने घर के बाहर बगीचे में टहलने के दौरान ताबड़तोड़ गोली मार कर दी थी।

हत्या के बाद अब तक पुलिस ने मामले में न तो आरोपियों की पहचान कर सकी है और न ही गिरफ्तारी हुई है। इस दौरान मृतक बालू कारोबारी रामाकांत यादव के एक समर्थक मृणाल कुमार यादव ने कहा कि बीते दिनों घर के पास रमाकांत यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के कई दिन बीत चुके हैं लेकिन अभी तक इस मामले में किसी भी आरोपी अपराधी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है जिसके कारण हम लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़ें – यहां सब्जी दुकान में मिलता है एके 47, पुलिस पहुंची तो रह गई सन्न…

इसी को लेकर हम सभी लोगों ने हत्या के विरोध में आक्रोश मार्च निकाला और सड़क जाम कर घटना में शामिल अपराधी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। लोगों ने अपराधियों की गिरफ्तारी, फांसी की सजा के साथ ही मृतक के परिजनों को पुलिस की सुरक्षा की मांग की।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    MDM में मिली मरी हुई मकड़ी, छात्रों के खाने से पहले…

नौबतपुर, पटना से अवनीश कुमार की रिपोर्ट

National Junior Kabaddi Championship: आखिरी रेड में पलटा पूरा खेल! दिल्ली...

National Junior Kabaddi Championship, पटना: पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर हॉल में आयोजित 52वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप के दूसरे दिन सोमवार को...

Patna Fake Bisleri Water Raid: पटना में पानी के नाम पर...

Patna Fake Bisleri Water Raid: राजधानी में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के नाम पर कथित अनियमितताओं और मानकहीन पानी की बिक्री के खिलाफ खाद्य संरक्षा...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: गोबरसही-डुमरी में कैसे हुआ भीषण गैस...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार दोपहर PNG गैस पाइपलाइन में रिसाव के बाद जोरदार विस्फोट हो गया। सदर थाना...