Advertisement
Advertisement

चुनाव के बीच हजारीबाग में पुलिस का बड़ा एक्शन, 2.4 करोड़ रुपये की अफीम बरामद, बड़ी मात्रा में कैश भी जब्त

हजारीबाग. खबर हजारीबाग से है। विधानसभा चुनाव के बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा अफीम बरामद की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चौपारण थाना क्षेत्र से एक फॉर्च्यूनर गाड़ी से 2 करोड़ 40 लाख 92 हजार रुपये की अफीम बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।

हजारीबाग में पुलिस का बड़ा एक्शन

वहीं गिरफ्तार अपराधी की निशानदेही पर रांची स्थित आवास से 29 लाख 3 हजार 180 रुपये नगद बरामद किये गये हैं। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति फॉर्च्यूनर गाड़ी से बड़ी मात्रा में अफीम लेकर ले जा रहा था। इस दौरान पुलिस ने उसे पकड़ा। पुलिस ने अफीम जब्त कर उसकी निशानदेही के आधार पर एक आवास से बड़ी मात्रा में कैश भी बरामद की है।

जानकारी के अनुसार, हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र अंतर्गत केंदुआ मोड स्थित वाहन चेकिंग अभियान चलाकर पुलिस ने एक फॉर्च्यूनर लग्जरी वाहन से लगभग 48 किलोग्राम मादक पदार्थ अफीम को जब्त किया है। इसके साथ ही नशा तस्करी करने वाले शख्स चतरा जिला निवासी विजय कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई हुई है। पकड़े व्यक्ति की निशानदेही पर रांची स्थित एक आवास से लगभग 29 लाख रुपये की नगदी जब्त की गयी है। इन्होंने बताया कि लग्जरी वाहन से मादक पदार्थ झारखंड से बिहार की ओर भेजा जा रहा था। इसी दौरान यह कार्रवाई हुई है। बता दें कि, पुलिस के द्वारा ऐसी कार्रवाई से नशा तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है।

शशांक शेखर की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Chhath Special Train: छठ पर रेलवे का बड़ा इंतजाम, दिल्ली से...

 छठ महापर्व पर घर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने दिल्ली से विशेष ट्रेनों का संचालन बढ़ाया है। बुधवार को 31...

Jharkhand Weather Update: झारखंड में छठ के दौरान बढ़ेगी ठंड, दो...

 झारखंड में छठ महापर्व के दौरान ठंड बढ़ने के आसार हैं। अगले दो दिनों में तापमान दो से तीन डिग्री तक गिर सकता है।...

Online Thekua Shopping: Amazon से Flipkart तक ऑनलाइन बिक रहा बिहार...

 बिहार का पारंपरिक ठेकुआ अब Amazon, Flipkart समेत कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बिक रहा है। जानिए अलग-अलग ब्रांड, कीमत, पैकिंग, स्वाद और गुणवत्ता का...