जातीय जनगणना के मुद्दे पर बिहार में सियासी घमासान

पीएम मोदी से सीएम नीतीश करेंगे मुलाकात

पटना : जातीय जनगणना के मुद्दे पर बिहार में सियासी घमासान लगातार जारी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेगा। प्रतिनिधिमंडल में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कांग्रेस नेता अजीत शर्मा, पूर्व सीएम और HAM मुखिया जीतन राम मांझी समेत कई दिग्गज शामिल हैं। वहीं इस मुलाकात से एक दिन पहले सीएम नीतीश कुमार ने दोहराया कि देशभर में कम से कम एक बार जाति आधारित जनगणना होनी चाहिए।

सीएम नीतीश ने पूरे मामले पर कहा

दिल्ली पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने रविवार को कहा कि अगर हमारी मांग मान ली जाती है, तो इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता। ऐसा नहीं है कि केवल बिहार के लोग जाति आधारित जनगणना की मांग कर रहे हैं। पूरे देश की जनता इसके पक्ष में है। यही वजह है कि बिहार के सभी सियासी दलों के नेता मिलकर पीएम से मिलेंगे और मांग रखेंगे। जाति जनगणना कराने की लंबे समय से लंबित मांग को इस साल जुलाई में फिर से शुरू किया गया था जब केंद्र सरकार ने लोकसभा को जानकारी दी थी कि वह अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को छोड़कर, जाति के आधार पर जनसंख्या की गणना नहीं करेगी।

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Dumka Coal Block Protest: दुमका में कोल ब्लॉक के विरोध में...

 दुमका के शिकारीपाड़ा में प्रस्तावित कोल ब्लॉक के सर्वे के विरोध में हिंसा भड़क उठी। ग्रामीणों ने कंपनी के GM को बंधक बनाकर पीटा,...

Nisha Bhagat Case: मौत से पहले आदिवासी नेत्री निशा भगत ने...

निशा भगत की संदिग्ध मौत मामले में CBI जांच तेज हो गई है। मौत से कुछ घंटे पहले उन्होंने अधिवक्ता शिशिर राज को...

आज का राशिफल और पंचांग 24 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 24 नवंबर 2026 (मंगलवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिव