KISHANGANJ में मतदान केंद्रों पर पहुंचे मतदानकर्मी, जानें क्या है राजनीतिक समीकरण

किशनगंज: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शुक्रवार को है। प्रशासनिक स्तर पर सारी तैयारियां कर ली गई है साथ ही मतदान केंद्रों के लिए मतदानकर्मियों को भेज दिया गया है। किशनगंज में सभी मतदानकर्मी अपने अपने बूथ पर पहुंच कर मोर्चा संभाल लिया है। किशनगंज लोकसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला है जहां एनडीए और इंडिया गठबंधन को AIMIM के प्रत्याशी टक्कर देते हुए नजर आ रहे हैं। इस सीट पर 68 प्रतिशत मतदाता मुस्लिम और 32 प्रतिशत मतदाता हिंदू हैं।

शुक्रवार को किशनगंज लोकसभा में 1781 मतदान केंद्रों पर करीब 18 लाख 22 हजार 860 मतदाता 12 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। किशनगंज लोकसभा क्षेत्र में कुल 6 विधानसभा क्षेत्र है जिसमें अमौर और बायसी विधानसभा क्षेत्र पूर्णिया जिला का है। लोकसभा क्षेत्र में कुल 1781 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सभी मतदान केंद्रों की सुरक्षा के लिए 30 कंपनी अर्द्धसैनिक बल को तैनात किया गया है साथ ही बिहार पुलिस भी तैनात रहेगी।

मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं हो इसके लिए प्रशासन ने हर स्तर पर अपनी तैयारी की है। संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथ की सुरक्षा के लिए सुरक्षा का विशेष व्यवस्था किया गया है। इस बीच जिला प्रशासन मतदाताओं से भी लगातार अपील कर रही है कि अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। इधर चुनाव प्रचार खत्म होने के बावजूद सभी दलों के नेता अपने स्तर पर जनसंपर्क कर लोगों को अपने पक्ष में मतदान के लिए अपील कर रहे हैं।

किशनगंज से कौशल विश्वास की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- BJP में शामिल हुए यूट्यूबर मनीष, नड्डा ने दिलायी सदस्यता

KISHANGANJ KISHANGANJ

KISHANGANJ KISHANGANJ

Saffrn

Trending News

Jharkhand Sand Crisis: 444 में सिर्फ 13 बालू घाटों की लीज...

 झारखंड में बालू घाटों की टेंडर प्रक्रिया में देरी से अवैध बालू कारोबार बढ़ा। 444 घाटों में सिर्फ 13 की लीज फाइनल, कई जिलों...

Jamshedpur Heatwave: बॉक्सिंग प्रैक्टिस के दौरान 16 वर्षीय खिलाड़ी की मौत,...

जमशेदपुर में भीषण गर्मी के बीच बॉक्सिंग प्रैक्टिस कर रहे 16 वर्षीय खिलाड़ी की मौत। डॉक्टरों ने Heatwave और हार्ट अटैक की आशंका जतायी। Jamshedpur...

Ganga Dussehra 2026: उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में मनाया जाएगा गंगा दशहरा, स्नान...

 गंगा दशहरा 26 मई 2026 को मनाया जाएगा। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र और रवि योग में पड़ रहे इस पर्व पर गंगा स्नान, दान और पूजा...

South India Train Rush: वेल्लोर और बेंगलुरू जाने वाली ट्रेनों में...

रांची से दक्षिण भारत जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ और लंबी वेटिंग। वेल्लोर इलाज और नौकरी-पढ़ाई के कारण बढ़ी यात्रियों की संख्या, नई...

Dhanbad Cyber Crime: APK File से करोड़ों की ठगी करने वाला...

धनबाद में APK फाइल के जरिए करोड़ों की साइबर ठगी करने वाले हाईटेक गिरोह का खुलासा। I4C टीम जांच में जुटी, पांच साइबर अपराधी...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img