Advertisement
Advertisement

बिहार में हुए उपचुनाव में जीते उम्मीदवारों को प्रशांत ने दी बधाई, कहा- अगला मकसद 2025

पटना : बिहार में चार सीटों पर विधानसभा के उपचुनाव संपन्न हुए। चारों सीटों पर एनडीए गठबंधन के उम्मीदवार विजयी हुए। बिहार की इन चारों सीटों पर चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की जन सुराज की पार्टी ने चुनाव लड़ा था लेकिन वह एक भी सीट नहीं जीत पाए। इसी को लेकर अभी थोड़ी देर पहले प्रशांत किशोर ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि बिहार में उपचुनाव पर जीतने वाले सभी उम्मीदवार को बधाई। जनता को जिस सरकार में भरोसा है, वह सरकार चलती रहे, हम आगे प्रयास करते रहेंगे।

प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज पार्टी को घर-घर तक पहुंचने में दो साल का समय लगा है। एक महीना पहले जन स्वराज पार्टी बना है और 10 फीसदी वोट ले लिया है। भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी है उसे 30 फीसदी के करीब वोट मिला है। जदयू को 11 फीसदी वोट मिला है, राजद को 20 फीसदी वोट मिला। नई पार्टी थी, नए कार्यकर्ता थे और जिन जगहों पर चुनाव हुआ वहां हमने प्रचार नहीं किया था। एक प्रतिशत वोट भी अगर मुझे मिलता तो परिणाम कुछ और होता। मेरा प्रयास आगे जारी रहेगा। 10 फीसदी वोट जन स्वराज को मिला है आगे वह 40 फीसदी भी करने की जिम्मेवारी में लूंगा।

उन्होंने कहा कि राजद 30 साल पुरानी पार्टी है। हर जगह हारी है, हारने के बाद दूसरे पर दोषारोपण कर रही है। बेलागंज के मुस्लिम वोटरों ने जदयू और भाजपा को वोट दिया है। इमामगंज में हम चुनाव नहीं लड़ते हैं तो और बड़े अंतर से राजद चुनाव हारती। मेरे साथ आने वाले समय में गठबंधन के विषय पर कोई समझौता नहीं होगा। प्रशांत किशोर हारा या जीता यह चिंता की बात नहीं है। चिंता की बात यह है कि नीतीश कुमार को जानता फिर सुन रही है, जिन्होंने बिहार का विकास नहीं किया।

यह भी देखें :

प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज 2025 में 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। राजद के प्रदेश अध्यक्ष के बेटे तीसरे नंबर पर आए हैं। राजद मेरे लिए कभी चुनौती नहीं रहेगा एनडीए मेरे लिए चुनौती है। नीतीश कुमार का चेहरा मेरे लिए चुनौती नहीं है। कैसे उम्मीदवार बेलागंज में दिया है यह सबको पता है। ईवीएम को लेकर मुझे कोई शंका नहीं है यह बेकार की बात है। अब बिहार में होने वाले एमएलसी चुनाव की तैयारी में लग जाऊंगा। जन सुराज पार्टी को और मजबूत करने पर काम होगा।

यह भी पढ़े : By Election: बिहार में बहार है नीतीशे कुमार है

महीप राज की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Didi Ki Rasoi Express Aurangabad: औरंगाबाद में इस फूड ट्रक के...

 Didi Ki Rasoi Express Aurangabad: बिहार के औरंगाबाद शहर में जीविका दीदियों की एक खास पहल लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही...

Sahibganj Electric Pole Fire: झूमावती अस्पताल के पास अचानक क्यों जलने...

Sahibganj Electric Pole Fire: शहर के आजाद नगर स्थित झूमावती अस्पताल के समीप उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक एक बिजली के पोल में...

Bihar Gobardhan Yojana: अब गोबर बनेगा कमाई का जरिया! बिहार के...

Bihar Gobardhan Yojana, पटना: बिहार के ग्रामीण इलाकों में गोबर अब गंदगी का कारण बनने के बजाय स्वच्छ ऊर्जा और कमाई का जरिया बन...