प्रशांत ने कहा- जनसुराज में लगातार लोगों की हो रही एंट्री, होगा त्रिकोणीय मुकाबला

गयाजी : चुनावी रणनीतिकार व जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर आज यानी 13 जून को गयाजी पहुंचे। प्रशांत किशोर ने बोधगया में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस दिन जनसुराज पार्टी का गठन हुआ उस दिन एक करोड़ से भी ज्यादा सदस्य जन स्वराज से जुड़े। जन सुराज में लोगों के जुड़ने की प्रक्रिया में लगातार इजाफा होते जा रहा है। अब लोग मान रहे हैं कि बिहार में दशकों के बाद पहली बार त्रिकोणीय मुकाबला होने जा रहा है। एक ओर इंडिया गठबंधन है दूसरी ओर एनडीए गठबंधन है तो तीसरा जनसुराज है।

LN Mishra 1 22Scope News

अगर हमारा कोई कैंडिडेट साफ छवि का नहीं होगा तो उसे वोट मत दिजिएगा – प्रशांत किशोर

जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने साफ लफ्जों में कहा कि अगर हमारा कोई कैंडिडेट स्वच्छ और ईमानदार कैंडिडेट नहीं है और दूसरे दल के नेता स्वच्छ और ईमानदार हैं तो लोग उन्हें वोट करें। हमारे कैंडिडेट को वोट नहीं करें। उन्होंने कहा कि जनसुराज को जितना जरूरी नहीं है बल्कि बिहार का जितना जरूरी है। कोई दल 243 सीट नहीं जीत सकता है। लेकिन यह सुनिश्चित करना है कि 243 सीट अच्छे लोग जीते।

यह भी पढ़े : Motihari : प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान-जनसुराज सरकार बनी तो गरीबी की “अंतिम दिवाली”

यह भी देखें :

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...