Advertisment

PU छात्र संघ : चुनाव से पहले फायरिंग और मारपीट, महासचिव उम्मीदवार चीख-चीख कर लगा रही आरोप

पटना : पटना विश्वविद्यालय (PU) में 29 मार्च को होने वाले छात्र संघ चुनाव से पहले फायरिंग, मारपीट और हमले की खबरें लगातार सामने आ रही है। पुलिस प्रशासन तमाशबीन बना है। कल यानी बुधवार को पटना वीमेंस कॉलेज के बाहर जहां मारपीट और फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया। वहीं आज मगध महिला कॉलेज के पास दो बड़ी घटना घटी है। छात्रों के दो गुटों में पहले झड़प हुई। जिसमें महासचिव उम्मीदवार सलोनी राज और उनके साथियों के साथ मारपीट हुई। फिर सलोनी की सूचना पर पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। वहीं इसी घटना को कवरेज कर रहे पत्रकार पर भी बुरी तरह गुंडों ने हमला कर दिया। अब महासचिव उम्मीदवार कैसे चीख-चीखकर आरोप लगा रही हैं।

पत्रकार व महिला प्रत्याशी के समर्थक के साथ मारपीट मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार

मगध महिला कॉलेज में पत्रकार और महिला प्रत्याशी के समर्थक के साथ मारपीट मामले में पटना पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई की है। सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दो अन्य आरोपी भी हिरासत में ले लिया है। गिरफ्तार किए गए सातों आरोपियों की सीसीटीवी फुटेज से पहचान हुई। पटना एसएसपी अवकाश कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि की।

यह भी पढ़े : Patna University में छात्रसंघ चुनाव की घोषणा होते ही हुआ धड़ाम! बमबाजी से दहला दरभंगा हाउस..

यह भी देखें :

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Baghmara Powerlifting Competition: बाघमारा में पावरलिफ्टिंग को मिली नई उड़ान, धनबाद-बोकारो...

Baghmara Powerlifting Competition: धनबाद ज़िले के बाघमारा इलाके के युवाओं को पावरलिफ्टिंग के लिए प्रोत्साहित करने के मकसद से तेतुलमारी में धनबाद-बोकारो ज़िला-स्तरीय ओपन...

Lohardaga Vishva Adivasi Diwas 2026: विश्व आदिवासी दिवस पर लोहरदगा में...

Lohardaga Vishva Adivasi Diwas 2026: विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर लोहरदगा के स्थानीय नगर भवन में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया...

Gumla Inter State Chor Gang: गुमला में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का...

Gumla Inter State Chor Gang: पुलिस ने चोरों के एक अंतर-राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो झारखंड के गुमला जिले के पालकोट थाना...