पटना ब्लास्ट मामले में सजा के बिन्दुओं पर आज आएगा फैसला

पटनाः एनआई कोर्ट में न्यायाधीश गुरुविंदर सिंह मल्हौत्रा आज पटना ब्लास्ट मामले में सजा का एलान करेंगे.

बता दें कि 27 अक्टूबर को एनआई कोर्ट ने दस में से नौ आरोपियों को दोषी और एक आरोपी को साक्ष्य के अभाव में बरी कर किया था. जिन आरोपियों को कोर्ट ने दोषी माना था उसमें  हैदर अली, नोमान अंसारी, मो. मुजिबुल्लाह अंसारी, इम्तियाज आलम, अहमद हुसैन, मो. फिरोज असलम, इम्तियाज अंसारी, मो. इफ्तिकार आलम, अजहरुद्दीन कुरैसी के नाम शामिल है. जबकि फकरुद्दीन को कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया था. आज इन सभी दोषियों के विरुद्ध सजा का एलान किया जाना है.

बचाव पक्ष के वकील सैयद इमरान गनी ने कहा कि सजा के बिंदु पर सुनवाई खत्म हो गई है. सभी अभियुक्तों के रिहैबिलिटेशन की उम्मीद है. सर्वोच्च न्यायालय के कई अहम निर्णय है,  जिसमें साफ कहा गया है कि यदि रिहैबिलिटेशन की उम्मीद बाकी हो तो अभियुक्त को मृत्युदंड की सजा नहीं दी जाए.  फिलहाल बचाव पक्ष के वकील ने अपनी दलील को कोर्ट के सामने रख दिया है, तीन बजे तक फैसला सुनाये जाने की उम्मीद है.

रिपोर्टः शक्ति

Garhwa News: तेज बुखार से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार...

गढ़वा के केतार में तेज बुखार से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। परिवार के चार अन्य सदस्य बीमार हैं। स्वास्थ्य विभाग की...

JPSC Reconstitution: आयोग के पुनर्गठन का प्रस्ताव कैबिनेट को भेजा, 25...

झारखंड सरकार ने JPSC के पुनर्गठन का प्रस्ताव कैबिनेट को भेजा है। 25 अगस्त की बैठक में अध्यक्ष और तीन सदस्यों की नियुक्ति पर...

Jharkhand ABC Program: 49 शहरी निकायों में आवारा कुत्तों की नसबंदी...

 झारखंड के 49 शहरी निकायों में आवारा और सामुदायिक कुत्तों के लिए ABC कार्यक्रम लागू होगा। नसबंदी, एंटी रेबीज वैक्सीनेशन और GIS मैपिंग की...