रघुवर दास ने ओलंपिक विजेताओं को दी बधाई, कहा- देश का नाम ऊंचा कर रहे हैं खिलाड़ी

जमशेदपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा टोक्यो ओलंपिक के प्रतिभागियों के सम्मान में चीयर 4 इंडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें हस्ताक्षर अभियान और साइकिलिंग के माध्यम से टोक्यो ओलंपिक के पदक विजेताओं और प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाया गया। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी हिस्सा लिया और टोक्यो ओलंपिक के पदक विजेताओं को बधाइयां दी। साथ ही ओलंपिक में हिस्सा ले रहे प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी।

उन्होंने बताया कि सीमित संसाधनों के बीच देश के प्रतिभागी बेहतर प्रयास कर रहे हैं। झारखंड के खिलाड़ी भी अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन कर देश और दुनिया में झारखंड का नाम ऊंचा कर रहे हैं। पीएम मोदी को युवाओं के प्रति गंभीर बताते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि पीएम मोदी लगातार युवाओं का मनोबल बढ़ाने का काम कर रहे हैं। आने वाले दिनों में देश के युवा ओलंपिक में अपना परचम लहराएंगे।

NH-27 पर दर्दनाक हादसा, बिजली के खंभे से टकराई मुर्गी लदी...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के चकिया से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एनएच-27 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिकअप चालक की मौके...

भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण : सेवानिवृत्त न्यायाधीश विनोद कुमार सिन्हा पहुंचे...

भोजपुर : भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में 17 जून को हुए भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर प्रकरण की न्यायिक जांच...

Garhwa में बंद हुआ ‘Coffee With SDM’ कार्यक्रम, 75 हफ्तों की...

Garhwa Coffee With SDM: गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में पूर्व सदर एसडीएम संजय कुमार द्वारा शुरू किया गया चर्चित जनसंवाद कार्यक्रम ‘कॉफी विद एसडीएम’ इन...