गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी, घर से भारी मात्रा में गांजा की खेप बरामद

मुंगेर : जिले के कोतवाली पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए लालदरवाजा गंगा नगर स्थित एक घर में छापेमारी कर 40 किलो 25 ग्राम गांजा की खेप बरामद किया है। वहीं इस दौरान पुलिस ने सप्लायर और कारोबारी माम-भांजा को गिरफ्तार कर लिया। इधर, पुलिस दंडाधिकारी की उपस्थिति में गांजे के खेप को सील करते हुए गिरफ्तार दोनों मामा-भांजा के विरूद्ध अग्रेतर कार्रवाई कर रही है।

एसडीपीओ सदर राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली की लालदरवाजा गंगा नगर में गांजा का अवैध कारोबार किया जा रहा है। जबकि गांजा की बड़ी खेप भी जमा की गई है। जिसके बाद कोतवाली पुलिस द्वारा कार्यपालक दंडाधिकारी जयप्रकाश राय के साथ गंगानगर पहुंचकर स्व. गौरी शंकर यादव के पुत्र राजा कुमार के घर छापेमारी की। जहां एक नवनिर्मित घर के कमरे में 11 पैकेट में रखा 40 किलो 25 ग्राम गांजे की बड़ी खेप बरामद की गई। जिसके बाद पुलिस द्वारा वहां से राजा कुमार के साथ उसके मामा खगड़िया जिला के परबत्ता थाना क्षेत्र के लगाड़ वार्ड संख्या-7 निवासी परमानंद यादव के 36 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार को गिरफ्तार किया गया।

आपको बता दें कि साथ ही बरामद गांजे की खेप का तौल दंडाधिकारी के समक्ष किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार नीरज कुमार और राजा कुमार आपस में मामा-भांजा है। नीरज बाहर से गांजा लाकर राजा के घर पर सप्लाई करता था। पुलिस द्वारा दोनों गिरफ्तार मामा-भांजा के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े : 2 कैदियों के बीच मारपीट के दौरान घायल कैदी की मौत, आक्रोशित लोगों ने की आगजनी

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

केएम राज की रिपोर्ट

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...