खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में की गयी छापेमारी

दुमका : उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक के संयुक्त आदेश के बाद छापेमारी अभियान चलाया गया. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में गोपीकांदर थाना क्षेत्र के सिलंगी मोड़ के पास मंजुराबाड़ी में छापेमारी कर अवैध रूप से डंप किए हुए बालू मामले पर जिला खनन पदाधिकारी द्वारा कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

आपको बता दें कि भारी मात्रा में अवैध बालू का भंडारण किया गया था जिसपर एक्शन लेते हुए बड़ी कारवाई की जा रही है. गोपीकांदर थाना क्षेत्र में लगातार तीसरे दिन भी कार्रवाई जारी है. पिछले दो दिन से अवैध कोयला के कारोबार पर कारवाई की गई और कोयला के बाद अब बालू के कारोबार पर कारवाई शुरू की गई है.

जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि अब अवैध पत्थर उत्खनन की बारी है और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.

रिपोर्ट : विजय तिवारी

Garhwa News: तेज बुखार से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार...

गढ़वा के केतार में तेज बुखार से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। परिवार के चार अन्य सदस्य बीमार हैं। स्वास्थ्य विभाग की...

JPSC Reconstitution: आयोग के पुनर्गठन का प्रस्ताव कैबिनेट को भेजा, 25...

झारखंड सरकार ने JPSC के पुनर्गठन का प्रस्ताव कैबिनेट को भेजा है। 25 अगस्त की बैठक में अध्यक्ष और तीन सदस्यों की नियुक्ति पर...

Jharkhand ABC Program: 49 शहरी निकायों में आवारा कुत्तों की नसबंदी...

 झारखंड के 49 शहरी निकायों में आवारा और सामुदायिक कुत्तों के लिए ABC कार्यक्रम लागू होगा। नसबंदी, एंटी रेबीज वैक्सीनेशन और GIS मैपिंग की...