नाम के ऐलान होते ही आज राजू यादव ने किया नामांकन

आरा : भोजपुर के तरारी विधानसभा उपचुनाव में महागठबंधन समर्थित भाकपा-माले के प्रत्याशी राजू यादव ने पीरो अनुमंडल में नामांकन का पर्चा दाखिल किया। इस मौके पर इंडिया गठबंधन के सभी नेता कार्यकर्ता और विधायक पूर्व विधायक मौजूद रहे। नामांकन के बाद संदेश के पूर्व विधायक अरुण यादव भाकपा-माले के राज्य सचिव कुणाल जी, आरा के सांसद सुदामा प्रसाद, प्रत्याशी राजू यादव, कांग्रेस के नेता, मुकेश सहनी के पार्टी के जिला अध्यक्ष सहित पार्टी के नेता राजद के नेता माकपा, भाकपा के नेता सहित सभी महागठबंधन के नेताओं ने एकजूटता का प्रतीक देते हुए मार्च निकाला। जिसमें काफी संख्या में समर्थक और नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बिहार विधानसभा उपचुनाव के लिए एनडीए के बाद महागठबंधन की ओर से भी उम्मीदवार उतार दिए गए हैं। महागठबंधन में तरारी विधानसभा सीट भाकपा (माले) के हिस्से में आई थी और पार्टी ने यहां से कामरेड राजू यादव को खड़ा किया है। कामरेड राजू यादव किसी परिचय के मोहताज नहीं। वे 2019 के लोकसभा चुनाव में आरा लोकसभा सीट से महागठबंधन समर्थित भाकपा-माले उम्मीदवार थे। इस चुनाव में तकरीबन चार लाख 20 हजार वोट लाकर उन्होंने भाजपा उम्मीदवार को काफी कड़ी टक्कर दी थी। हालांकि, उन्हें हार सामना करना पड़ा था, लेकिन 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में आरा से भाकपा-माले के सुदामा प्रसाद संसद पहुंचने में कामयाब हुए। सुदामा प्रसाद के चुनाव जीतने पर तरारी सीट खाली हो गई। इसी कारण से इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है। इस बार यहां भाकपा-माले ने कामरेड राजू यादव को महागठबंधन समर्थित उम्मीदवार बनाया है।

यह भी पढ़े : राजू यादव होंगे भाकपा माले के तरारी विधानसभा उपचुनाव के उम्मीदवार

यह भी देखें :

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

BIADA MD Navin Kumar: BIADA के नए MD नवीन कुमार ने...

BIADA MD Navin Kumar: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार यानी BIADA को नया प्रबंध निदेशक मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन कुमार...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...