रांची-बनारस वंदे भारत जल्द

रांची-बनारस वंदे भारत जल्द

रांची: बहुत जल्द रांची से बनारस तक बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने के लिए एक वंदे भारत ट्रेन शुरू हो सकती है।

ये बातें रांची के सांसद संजय सेठ ने सोमवार को कही। वे नामकुम स्टेशन में पुनर्विकास कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि रांची-बनारस वंदे भारत ट्रेन की मांग की गई है। हमारा पूरा प्रयास है कि यह सुविधा यहां के लोगों को जल्द से जल्द उपलबध हो जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि नई रांची नगड़ी के तरफ तेजी से बस रही है। कई इंफ्रास्ट्रक्चर भी तैयार हुए हैं और तैयार हो रहे हैं। हमने पहले ही वादा किया है कि नगड़ी को आनंद विहार बनाएंगे।

इसलिए वहां के स्टेशन का कायाकल्प हो गया है। वर्ष 2025 में ओडिशा की ट्रेन अब नगड़ी स्टेशन से भी चलेगी। इससे एक से डेढ़ घंटे समय की बचत होगी।

इस मौके पर राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने कहा कि तमाम सुविधाओं को बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री, रेलमंत्री धन्यवाद के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि लोगों के पास समय की कमी है। दूर-दराज के लोगों को शहर में आने में दिक्कतें होती है।

उन्होंने अनुरोध किया कि यहां लोकल ट्रेनों की संख्या और बढ़ाई जाए, ताकि गरीब और मजदूर तबके के लोगों को शहर आने में आसानी हो। इससे राजधानी को कुछ हद तक ट्रैफिक जाम से भी निजात मिलेगी।

Share with family and friends: