Advertisement
Advertisement

Ranchi Cyber Crime News: 30 लाख के डिजिटल घोटाले में मास्टरमाइंड गिरफ्तार

रांची में Cyber Crime के तहत Digital Arrest Scam से 30 लाख की ठगी करने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी, जांच जारी।


Ranchi Cyber Crime News रांची: रांची के एक नेत्र रोग विशेषज्ञ को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 30 लाख रुपये की ठगी करने वाले साइबर अपराधी गिरोह के मास्टरमाइंड योगेश सिंह सिसोदिया को सीआईडी की साइबर क्राइम थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी राजस्थान के सांगानेर का निवासी है। इस कार्रवाई में रांची साइबर पुलिस को जयपुर पुलिस का सहयोग मिला। गिरफ्तारी के दौरान ठगी में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन और अन्य सामान भी जब्त किया गया है।

Ranchi Cyber Crime News: 30 लाख के डिजिटल घोटाले में मास्टरमाइंड गिरफ्तार
Ranchi Cyber Crime News: 30 लाख के डिजिटल घोटाले में मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Key Highlights:

  • Ranchi में नेत्र रोग विशेषज्ञ से 30 लाख की साइबर ठगी का खुलासा

  • Digital Arrest Scam के मास्टरमाइंड योगेश सिंह सिसोदिया गिरफ्तार

  • Cyber Crime थाना और Jaipur Police की संयुक्त कार्रवाई

  • ठगी की रकम कई bank accounts में ट्रांसफर कराई गई

  • आरोपी के खिलाफ NCRP पर 10 से अधिक शिकायतें दर्ज


Ranchi Cyber Crime News:

पुलिस के अनुसार अप्रैल 2024 में आरोपी ने अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर रांची के डॉक्टर को मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने और गिरफ्तारी की धमकी दी। खुद को केंद्रीय जांच एजेंसियों से जुड़ा बताकर डॉक्टर को डिजिटल अरेस्ट की स्थिति में रखा गया। भयभीत डॉक्टर से कई बैंक खातों में कुल 30 लाख रुपये ट्रांसफर कराए गए। इस मामले में पीड़ित डॉक्टर ने 22 अप्रैल 2024 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

Ranchi Cyber Crime News:

नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के रिकॉर्ड के अनुसार योगेश सिंह सिसोदिया के खिलाफ देश के विभिन्न हिस्सों में करीब 10 मामले दर्ज हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि साइबर ठगी का यह सिंडिकेट राजस्थान से संचालित हो रहा था, जो अलग-अलग राज्यों के लोगों को निशाना बनाता था।

Ranchi Cyber Crime News:

साइबर क्राइम थाना पुलिस अब उन बैंक खातों की जानकारी जुटा रही है, जिनमें ठगी की रकम भेजी गई थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रकम पै म्यूल खातों के जरिये ट्रांसफर कराई गई। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।

Commercial Advertisment

Bihar Sepaktakraw National Championship 2026: 36वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार के...

Bihar Sepaktakraw National Championship 2026, पटना: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आयोजित 36वीं सीनियर राष्ट्रीय सेपकटकरा प्रतियोगिता-2026 में बिहार के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन...

Giridih Rojgar Mela 2026: रोजगार मेले में 25 कंपनियों की भागीदारी,...

Giridih Rojgar Mela 2026: बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गिरिडीह जिला प्रशासन की ओर से आयोजित जिला स्तरीय...

Deoghar Illegal Nail Polish Factory Fire: देवघर में अवैध नेल पॉलिश...

Deoghar Illegal Nail Polish Factory Fire: नगर थाना क्षेत्र में देव संघ नवदुर्गा मंदिर के पीछे अवैध रूप से संचालित नेल पॉलिश फैक्ट्री में...