Ranchi : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक…

Ranchi : आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल विधानसभा निर्वाचन में अपने स्टार प्रचारकों के लिए वाहनों की सूची उपलब्ध करते हुए उनके पास संग्रहित करें। स्टार प्रचारकों द्वारा इस्तेमाल में लाए जाने वाले वाहनों की सूची भी अवश्य उपलब्ध कराया जाए।

ये भी पढ़ें-Jharkhand Politics : खुद हेमंत सोरेन भी आ जाएं तो मुझे रांची से सातवीं बार विधायक से नहीं रोक सकते-सीपी सिंह का बड़ा बयान… 

निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि राजनीतिक दल अपने प्रत्याशियों एवं कार्यकर्ताओं तक आदर्श आचार संहिता के दिशा निर्देशों की वृहत जानकारी उपलब्ध कराएं। राज्य में स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान में सभी राजनीतिक दलों से सहयोग अपेक्षित है। नामांकन के साथ ही प्रत्याशियों के द्वारा प्रचार- प्रसार में किए जाने वाले खर्च की गणना करते हुए भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा जारी दिशा निर्देशों का अनुपालन करना सुनिश्चित करें।

Ranchi : दिशा निर्देशों से प्रतिनिधियों को अवगत कराया

बैठक में के रवि कुमार ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों द्वारा विधानसभा निर्वाचन में आने वाली किसी प्रकार की समस्या अथवा संशय की स्थिति के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते हुए उसके निराकरण से संबंधी जानकारी भी उपलब्ध कराई। इस अवसर पर स्टार प्रचारकों द्वारा विमानों के इस्तेमाल से संबंधित सभी तरह के संशय के समाधान हेतु एयरपोर्ट आथोरिटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक में समन्वय स्थापित कराते हुए सभी आवश्यक दिशा निर्देशों से राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Politics : झारखंड इस बार दो दिवाली मनायेगा, रांची लोकसभा के सभी 6 सीटों पर एनडीए की जीत होगी-संजय सेठ… 

बैठक में अगले मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक 30 अक्टूबर को अपराह्न 3 बजे से की जाएगी इसका भी निर्णय लिया गया। इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नेहा अरोड़ा, सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी देव दास दत्ता, ओएसडी श्रीमती गीता चौबे, सहित सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Bihar School Holiday: बिहार में नवंबर में 11 दिन बंद रहेंगे...

Bihar School Holiday November 2026: बिहार में त्योहारों का मौसम शुरू होने के साथ ही सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए छुट्टियों...

Jaipur Family Court Divorce: करवा चौथ पर दूसरे पुरुष के लिए...

जयपुर फैमिली कोर्ट ने दूसरे पुरुष के लिए करवा चौथ का व्रत रखने और वैवाहिक जिम्मेदारियां नहीं निभाने के मामले में पति की तलाक...

JSSC Assistant Acharya Recruitment 2026: 7299 पदों पर आवेदन की तारीख...

 झारखंड में सहायक आचार्य के 7299 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी। 4 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन, 6 नवंबर तक शुल्क भुगतान...