Advertisement
Advertisement

Ranchi Crime : अवैध संबंध में दऊली से काटकर उतारा मौत के घाट, चार गिरफ्तार…

Ranchi Crime : रांची पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दऊली से काटकर हत्या मामले का उद्भेदन करने हुए हत्या के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियो में विशेश्वर लोहरा, सुरेश लोहरा, जय प्रकाश लोहरा, शिवराज लोहरा शामिल है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों के पास से हथियार सहित हत्या के प्रयुक्त सामान भी बरामद किया है।

मृतक के भाई ने थाने में दर्ज कराया था मामला

बताते चले कि धर्मपाल मुण्डा मुंडा की कुछ लोगों ने तेज हथियार से वार कर हत्या कर दी थी जिसके बाद मृतक के भाई शिशुपाल मुण्डा ने थाने में लिखित मामला दर्ज कराया था। उक्त काण्ड का उदभेदन हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक राँची के द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राँची के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बुण्डू के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया।

ये भी पढ़ें-Lohardaga Murder : तैरता हुआ सर कटा शव मिलने से मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस… 

काण्ड के अनुसंधान एवं छापामारी के क्रम में इस काण्ड में संलिप्त चार (04) अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार लोहे की बना दवली तथा घटना को कारित करने में प्रयुक्त दो (02) मोटरसाईकिल एवं एक (01) स्कुटी और पकड़ाये गये अभियुक्तों के पास से चार (04) पीस मोबाईल को विधिवत् जप्त किया गया है।

Ranchi Crime : अवैध संबंध में आरोपी ने दऊली से काटकर कर दी थी हत्या

मामले की जांच के दौरान पता चला कि मृतक धर्मपाल मुण्डा का अभियुक्त विशेश्वर लोहरा की पत्नी के साथ अवैध संबंध था। जिसके कारण अभियुक्त विशेश्वर लोहरा धर्मपाल मुण्डा को मारने के लिए बहुत दिनों से प्लान बना रहा था। मृत्तक टेम्पू चलाने का काम करता था। घटना के दिन अभियुक्त विशेश्वर लोहरा द्वारा बनाये प्लान के तहत सुरेश लोहरा द्वारा मृत्तक के टेम्पू को जंगल वाले रास्ते फतेहपुर गाँव एक बोरा आलू ले जाने के लिए रिजर्व किया था।

ये भी पढ़ें- Garhwa Death : युवती का संदिग्ध स्थित में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस… 

अभि0 सूरेश लोहरा मृतक के टेम्पू पर रिर्जव कर फतेहपुर गाँव के लिए निकला तथा टेम्पू के पीछे पीछे अभियुक्त विशेश्वर लोहरा स्कूटी से शिव राज लोहरा तथा जय प्रकाश लोहरा के साथ अपने-अपने बाईक से जाने लगा। रिजर्व कर ले जाने के क्रम में ग्राम गभडेया जोजोटोला के पहले सुनसान जंगल वाले रास्ते में अभियुक्तों के द्वारा टेम्पू को ओवर टेक किया गया। जिसके बाद टेम्पू रोककर धर्मपाल मुंडा को दवली से मार कर हत्या कर दिया गया।

 

Commercial Advertisment

Bihar Business Connect 2027: 2 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव और...

Bihar Business Connect 2027, पटना: बिहार में औद्योगिक निवेश और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने की दिशा में राज्य सरकार ने अपनी तैयारियां...

Bihar Lawyers Stipend Scheme: बिहार में युवा वकीलों के लिए बड़ा...

Bihar Lawyers Stipend Scheme, पटना: बिहार में वकालत की शुरुआत करने वाले युवा अधिवक्ताओं को आर्थिक सहारा देने के लिए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण...

Bihar Sepaktakraw National Championship 2026: 36वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार के...

Bihar Sepaktakraw National Championship 2026, पटना: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आयोजित 36वीं सीनियर राष्ट्रीय सेपकटकरा प्रतियोगिता-2026 में बिहार के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन...