बहुत जल्द दौड़ेगी रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस

रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस – केंद्रीय रेल मंत्री से नई दिल्ली में सांसद संजय सेठ की मुलाकात

रांची से बनारस के बीच भी करें वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन:सांसद 

10 वर्षों से अधिक समय से चल रही कई ट्रेनों के फेरे बढ़ाए जाने का भी किया आग्रह

रांची: रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस – सांसद संजय सेठ ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान सांसद ने केंद्रीय मंत्री से रांची लोकसभा क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार, नई ट्रेनों के परिचालन और कई ट्रेनों के फेरे बढ़ाने का आग्रह किया।

सांसद श्री सेठ ने केंद्रीय रेल मंत्री को रांची पटना वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए धन्यवाद कहा। इसके साथ ही रांची हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस पर चर्चा की। इस चर्चा में केंद्रीय रेल मंत्री ने सांसद को बताया कि इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है और बहुत जल्द वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन रांची और हावड़ा के बीच आरंभ कर दिया जाएगा।

श्री सेठ ने रांची और बनारस के बीच भी वंदे भारत ट्रेन का परिचालन करने का आग्रह किया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से कहा कि बनारस देश की सांस्कृतिक राजधानी है और बड़ा व्यवसायिक केंद्र भी है।

झारखंड से प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग बनारस आवागमन करते हैं परंतु ट्रेन सेवा नहीं होने के कारण कई बार लोगों को समस्याएं होती है। वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन रांची और बनारस के संबंधों को भी मजबूत करेगा।

व्यवसायिक दृष्टिकोण से भी दोनों शहर लाभान्वित होंगे। इसके अतिरिक्त विगत 10 वर्षों से चलने वाली साप्ताहिक और विभिन्न ट्रेनों के फेरों को बढ़ाए जाने का आग्रह भी सांसद संजय सेठ ने केंद्रीय रेल मंत्री से किया।

रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस
रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस

रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस

सांसद ने केंद्रीय रेल मंत्री को बताया कि ऐसी कई ट्रेनें हैं, जो रांची से चेन्नई, बेंगलुरु, एर्नाकुलम, वेल्लोर, पुणे, मुंबई जैसे शहरों को जाती हैं। इन ट्रेनों का परिचालन 10 वर्ष से अधिक समय से होता रहा है।

इन 10 वर्षों में आबादी भी बढ़ी है और लोगों की यात्राएं भी बढ़ी है। ऐसे में यह आवश्यक है कि इन ट्रेनों का फेरा बढ़ाया जाए ताकि लोगों की यात्रा और सुगम हो सके।
सांसद ने बताया कि इन्हीं ट्रेनों के माध्यम से लोग रोजी रोजगार, उपचार, शिक्षा जैसे आवश्यक कार्यों के लिए महानगर को जाते हैं।

ऐसे में फेरा बढ़ाया जाना आवश्यक है। सांसद ने जिन ट्रेनों के फेरे बढ़ाए जाने का आग्रह किया है; उनमें हटिया रेलवे स्टेशन से हटिया बेंगलुरु के लिए 12835/ 12836 और 18637/18638, हटिया से मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनल के लिए 12812/12811, रांची से मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनल के लिए 18609/18610, हटिया से पुणे के लिए 22846/22845, धरती आबा एक्सप्रेस 22837/22838 शामिल हैं।

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...