चौबीस घंटे बाद भी खाली है पुलिस के हाथ

चौबीस घंटे बाद भी खाली है पुलिस के हाथ

Ranchi Crime-वार्ड पार्षद पति हत्याकांड- राजधानी राँची के हिंद पीढ़ी इलाके में वार्ड संख्या -17 के पार्षद शबाना खातून

के पति मोहम्मद फिरोज के हत्यारों की गुत्थी अब तक पुलिस के लिए एक पहेली बनी हुई है.

24 घंटों से उपर गुजर जाने के बाद भी अब तक पुलिस के खाली हाथ है.

बता दें कि हथियार बंद अपराधियों ने मोहम्मद फिरोज को दिन दहाड़े गोलियों से भून दिया था.

घायल अवस्था में रिम्स में उनकी मृत्यु हो गयी थी.

वार्ड पार्षद पति हत्याकांड : सीसीटीवी फुटेज में कैद है पूरी घटना  

घटना के सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि हथियार बंद अपराधी बड़े इत्मीनान से हत्याकांड को अंजाम

देकर निकल जाते है, पुलिस इस मामले को जमीन विवाद और पैसे के लेन-देन से जोड़ कर देख रही है.

लेकिन तमाम प्रयासों के बाद भी पुलिस के हाथ अब तक खाली है. हत्यारों का कोई सुराग पुलिस के हाथ लग नहीं रहा है.

बता दें कि राजधानी रांची में दिन दहाड़े एक वार्ड पार्षद के पति की हत्या से रांची की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

लोगों के द्वारा हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पर दबाव बना हुआ है.

पुलिस की कोशिश जल्द से जल्द इस हत्याकांड का खुलासा करने की है.

रिपोर्ट- मुर्शिद

केदलीटोला जंगल में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़, एके 47 बरामद

Puja Singhal PMLA Case: IAS पूजा सिंघल को सुप्रीम कोर्ट से...

Puja Singhal PMLA Case: झारखंड कैडर की आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट से तत्काल राहत नहीं मिली है। शीर्ष...

Dhanbad Food Raid: धनबाद में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर बड़ी कार्रवाई,...

Dhanbad Food Raid: जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में नई औद्योगिक निवेश नीति की तैयारी,...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में औद्योगिक विकास को नई दिशा देने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य में निवेश को बढ़ावा देने और...