रांची में 11 जुलाई को लगेगा भर्ती कैंप, सीएम हेमंत देंगे नियुक्ति पत्र

आयोजन की तैयारी में जुटा श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग

रांची : राजधानी रांची में 11 जुलाई को भर्ती कैंप लगाया जा रहा है.

रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले कैंप में इस बार

1000 से अधिक लोगों की नियुक्ति का लक्ष्य रखा गया है.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नियुक्ति पत्र बांटेंगे.

श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग इसकी तैयारी में जुटा हुआ है.

हालांकि, कोरोना गाइडलाइन की वजह से इस आयोजन में कुछ प्रशासनिक अड़चनें भी हैं.

विभाग ने रांची डीसी से भर्ती कैंप के लिए अनुमति मांगी है.

इन विभागों को मिली जिम्मेवारी

राज्य सरकार ने उद्योग विभाग, स्किल डेवलपमेंट मिशन, कल्याण विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, आईटी और नगर विकास विभाग समेत वैसे सभी विभागों को भर्ती कैंप की तैयारी का निर्देश दिया गया है, जिनके माध्यम से रोजगार के अवसर मिलते हैं. उद्योग विभाग को विभिन्न कंपनियों को कैंप में लाने की जवाबदेही दी गयी है.

काउंटर लगाने का निर्देश

कंपनियों से रिक्तियां मंगाकर भर्ती कैंप में शामिल होनेवाले अभ्यर्थियों को नियुक्त करने का निर्देश दिया गया है. इधर स्किल डेवलपमेंट मिशन से प्रशिक्षित युवाओं को प्लेसमेंट देना है और कैंप में प्रशिक्षण देनेवाली कंपनियों को भी प्लेसमेंट सेल के तहत काउंटर लगाने का निर्देश दिया गया है.

स्थानीय को देना है रोजगार

निजी कंपनियों में 75 प्रतिशत स्थानीय को रोजगार देना है. यह आदेश लागू है. बताया गया कि भर्ती कैंप में इसका पालन होगा. नियोजनालय में निबंधित लोगों को प्राथमिकता दी जायेगी.

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...