लू और गर्मी से राहत, 13 मई से खुलेंगे राज्य के सभी स्कूल

रांची : झारखंड में मौसम बदलने से गर्मी और लू से राहत मिली है। ऐसे में शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी स्कूलों को 13 मई से खोलने का फैसला लिया है।

आदेश में कहा गया है कि सभी सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त, गैर सहायता प्राप्त और अल्पसंख्यक सहित सभी निजी स्कूलों में आठवीं तक की कक्षाएं 13 से शुरू होंगी।

इससे पहले 29 अप्रैल को विभाग ने गर्मी और लू को देखते हुए आठवीं तक की कक्षाएं स्थगित कर दी थी। वहीं नौवीं से ऊपर की कक्षाओं का समय बदलकर सुबह 7 से 11:30 बजे तक कर दिया था।

यह आदेश 30 अप्रैल से प्रभावी था। हालांकि शिक्षक और कर्मचारी स्कूल आकर वार्षिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर रहे थे।

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...

Bihar Durga Puja Security: पूजा पंडाल से विसर्जन जुलूस तक कड़ी...

Bihar Durga Puja Security: आगामी दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को देखते हुए बिहार में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने तैयारियां...