IAS Pooja Singhal और CA की रिमांड अवधि बढ़ी

रांची : IAS Pooja Singhal और CA की रिमांड अवधि बढ़ी- मनी लॉन्ड्रिंग मामले में

आईएएस पूजा सिंघल और सीए सुमन कुमार सिंह की रिमांड अवधि 4 दिनों के लिए फिर बढ़ गई है.

ईडी कोर्ट में जज प्रभात कुमार की अदालत ने चार दिनों की रिमांड अवधी का निर्देश दिया.

इससे पहले ईडी ने अदालत में पूजा सिंघल और

सीए सुमन कुमार की रिमांड अवधि 9 दिनों की मांग की थी,

लेकिन कोर्ट ने उनकी मांग को नहीं मना और 20 मई तक लिए रिमांड बढ़ा दिया.

इससे पहले भी ईडी ने पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया था, जिसकी अवधि आज समाप्त हो गई.

बता दें कि ईडी की टीम ने आईएएस पूजा सिंघल के करीबन 20 ठिकानों पर छापेमारी की. जिसमें 19 करोड़ से ज्यादा रुपए की बरामदगी हुई थी.लेकिन सबसे अधिक रुपए की बरामदगी सीए सुमन कुमार सिंह के आवास पर हुई थी.

पल्स हॉस्पिटल से ईडी को मिले थे कई कागजात

इसके साथ ही ईडी की टीम ने पूजा सिंघल के पति के द्वारा संचालित किया जा रहा बरियातू स्थित पल्स हॉस्पिटल पर भी छापेमारी की थी. पल्स हॉस्पिटल से भी ईडी की टीम ने कई कागजात बरामद की थी. इसके बाद ही इस मामले के सभी संबंधित लोगों से ईडी के अधिकारी पूछताछ कर रही है.

सीए सुमन कुमार सिंह ने किया स्वीकार

बता दें कि ईडी ने दावा किया है कि पूजा सिंघल के सीए सुमन कुमार सिंह के पास से बरामद हुई राशि का बड़ा हिस्सा पूजा सिंघल का है. कोर्ट में ईडी के अधिकारियों ने कहा है कि सीए सुमन कुमार सिंह ने यह स्वीकार किया है कि बरामद राशि का बड़ा हिस्सा खनन सचिव पूजा सिंघम का है. ईडी ने यह भी दावा किया कि प्लस अस्पताल की जमीन खरीद के लिए पूजा सिंघल ने 3 करोड़ रुपये एक बड़े बिल्डर को दिया था. ईडी के पास पूजा सिंघल का मनी लॉन्ड्रिंग में जुड़े रहने का सारे सबूत है.

Placement Report of XLRI

Jamshedpur: टाटा टी जागो रे की पहल पर चैंपियंस ऑफ़ टुमारो सीज़न 2 का

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...