Advertisment

पटना में बड़ा नाव हादसा, अपनों को खोजने पहुंचे परिजन, राहत बचाव कार्य में देरी से लोगों में आक्रोश

नाव हादसे में 38 लोग हुए घायल : डीएसपी

पटना : राजधानी पटना में बीती देर रात नदी थाना क्षेत्र के कच्ची दरगाह में बड़ा नाव हादसा हो गया। बताया जाता है कि शनिवार की देर रात कच्ची दरगाह से नाव पर सवार करीब 100 लोग राघोपुर दियारा जा रहे थे। जहां बीच गंगा नदी में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से हादसा हो गया।

नाव हादसे में दर्जनों लोग झुलस गए, वही दर्जनों लोग गंगा नदी में कूद गए। घटना की सूचना मिलते ही अफरा-तफरी मच गई। बताया जाता है कि देर रात हादसा होने के कारण रेस्क्यू नहीं हो पाई थी।

रविवार की सुबह रेस्क्यू ऑपरेशन करने में देरी होने से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। फतुहां डीएसपी राजेश कुमार मांझी ने बताया कि नाव हादसा में 38 लोग घायल हैं जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। नाव पर कितने लोग सवार थे और कितने लोग लापता हैं, इसकी अभी तक स्पष्ट जानकारी नहीं हो पाई है।

JSSC Assistant Teacher Recruitment: दो वर्षीय BEd अभ्यर्थियों पर हाईकोर्ट का...

झारखंड हाईकोर्ट ने सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा में दो वर्षीय BEd अभ्यर्थियों को शामिल करने के आदेश के खिलाफ JSSC की अपील स्वीकार कर...

Jharkhand Liquor Case: शराब प्रकरण में ACB की जांच तेज, छत्तीसगढ़...

 झारखंड शराब प्रकरण में ACB ने तत्कालीन उत्पाद अधिकारियों से पूछताछ की। छत्तीसगढ़ मॉडल की भूमिका और डिजिटल साक्ष्यों का सत्यापन जारी है।Jharkhand Liquor...

JSSC CGL Exam Scam: अभय तिवारी का बड़ा दावा, प्रश्न-उत्तर पहले...

JSSC CGL परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर CID की पूछताछ में अभय तिवारी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। दूसरी एजेंसी से प्रश्न-उत्तर मिलने का...