Commercial Advertisment

RIMS 2 बनेगा हर हाल में, मंत्री इरफान अंसारी ने BJP के विरोध को बताया राजनीतिक नाटक

RIMS 2 हर हाल में बनेगा, मंत्री इरफान अंसारी ने BJP विरोध को राजनीतिक नाटक बताया, स्वास्थ्य और आदिवासी हित को बताया प्राथमिकता।


रांची: RIMS 2 निर्माण को लेकर हुए आंदोलन के बाद स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि RIMS 2 अस्पताल हर हाल में बनेगा और इस प्रक्रिया को किसी भी राजनीतिक विरोध से नहीं रोका जा सकता।

BJP पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार का 130वां विधेयक केवल राजनीतिक नाटक है और जनता के हित में नहीं। मंत्री ने आंदोलन के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमला होने और उनके घायल होने की जानकारी दी, साथ ही कहा कि स्थानीय लोग नहीं बल्कि बाहर से लाए गए लोग ही प्रदर्शन में शामिल थे।

RIMS 2 बनेगा हर हाल में, मंत्री इरफान अंसारी ने BJP के विरोध को बताया राजनीतिक नाटक
RIMS 2 बनेगा हर हाल में, मंत्री इरफान अंसारी ने BJP के विरोध को बताया राजनीतिक नाटक

Key Highlights:

  • मंत्री इरफान अंसारी ने कहा, RIMS 2 निर्माण रुकने नहीं पाएगा।

  • BJP के विरोध को राजनीतिक मजाक और जनता को भ्रमित करने वाला करार दिया।

  • आंदोलन में पुलिसकर्मी घायल, स्थानीय लोग नहीं बल्कि बाहर से लाए गए लोग थे।

  • स्वास्थ्य और आदिवासी कल्याण को सरकार की प्राथमिकता बताया।

  • केंद्र सरकार के 130वां बिल पर असंतोष व्यक्त किया।


इरफान अंसारी ने कहा कि उनकी सरकार झारखंड को बीमारी मुक्त बनाने और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है, इस लिए RIMS 2 बनकर रहेगा उन्होंने आदिवासी समाज के हित की बात करते हुए BJP पर जमीन विवाद और राजनीतिक फायदे के लिए मुद्दों को भड़काने का आरोप लगाया।

मंत्री ने केंद्र सरकार पर भी सवाल उठाया कि क्यों न्यायपालिका और कार्यपालिका पर राजनीतिक विधेयक लाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने जनता के वोट और लोकतंत्र की प्रक्रिया को मजबूत बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में गठबंधन और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकप्रियता स्पष्ट है और बिहार में बदलाव का माहौल है। मंत्री ने कहा कि उनकी प्राथमिकता स्वास्थ्य, आदिवासी हित और जनता का विकास है।

TRAI New Rules: अब आधी रात में भी होगी mobile और...

 TRAI ने टेलीकॉम शिकायतों के निपटारे के नियम सख्त कर दिए हैं। अब मोबाइल और इंटरनेट कंपनियों के शिकायत केंद्र 24 घंटे खुले रहेंगे।...

JPSC Exam Scam: 1.10 करोड़ में बेची गयी नौकरी! CDPO पद...

 JPSC भर्ती घोटाले में CID की पूरक चार्जशीट से बड़े खुलासे हुए हैं। 11 अभ्यर्थियों से 1.10 करोड़ की वसूली, CDPO पद के लिए...

Patna High Court: विवाहित महिला का caste certificateपति के नाम से...

 पटना हाईकोर्ट ने कहा है कि विवाहित महिला का caste certificate केवल पति का नाम दर्ज होने के आधार पर अमान्य नहीं किया जा...