RJD नेता अशफाक ने छोड़ी पार्टी, लालू पर बरसे, कहा- मुसलमानों के साथ भेदभाव

पटना : लोकसभा चुनाव के बीच राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर आ रही है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के वरिष्ठ नेता व पूर्व राज्यसभा सांसद अशफाक करीम ने पार्टी छोड़ी। अशफाक करीम ने पार्टी के सभी पदों से और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर मुसलमानों की हकमारी का आरोप लगाया। करीम ने लालू प्रसाद को भेजे त्यागपत्र में कहा कि वे राजद से सामाजिक न्याय को ताकत देने के लिए जुड़े थे। आप जाति आधारित गणना करने का दावा करते थे और जिसकी जितनी हिस्सेदारी उतनी उसकी भागीदारी की बात भी करते थे।

अशफाक करीम ने कहा कि राज्यसभा कार्यकाल समाप्त होने के बाद पार्टी ने उन्हें कटिहार सीट से लोकसभा प्रत्याशी बनाने का वादा किया था, लेकिन महागठबंधन में सीट बंटवारे में कटिहार सीट कांग्रेस के खाते में चली गई। कांग्रेस ने यहां से पार्टी के वरिष्ठ नेता तारिक अनवर को उम्मीदवार बनाया है।

Ashfaq Karim RJD 1 22Scope News

‘आपने मुसलमानों की हकमारी की’

लालू यादव को संबोधित करते हुए उन्होंने लिखा की आपने मुलसमानों की हकमारी की है उन्हें आबादी के अनुरुप तो दूर सम्मानजनक हिस्सेदारी भी नहीं दी। आसी हालत में राजद के साथ राजनीति करना मेरे लिए असंभव है। उन्होंने पत्र में आग्रह किया है कि उनका त्यागपत्र स्वीकार किया जाए। अशफाक करीम ने लालू यादव के बेहतर स्वास्थ्य की कामना भी पत्र में की है। बता दें कि इस्तीफा देने के लिए एक दिन पूर्व करीम ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर पार्टी पर जमकर भड़ास निकाली थी।

यह भी पढ़े : Breaking : RJD ने चुनाव के लिए जारी की घोषणा पत्र

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती पर वेदांता की अनूठी...

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर वेदांता आयरन एंड स्टील/ईएसएल स्टील लिमिटेड...

Jeevika के 20 साल पूरे, JDU कार्यालय में ‘नीतीश संवाद’, नीतीश...

पटना में जीविका के 20 साल पूरे होने पर JDU के ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नीतीश कुमार ने दीप प्रज्वलित किया, नेताओं...

Vaishali Saran Flood Relief: वैशाली प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ,...

Vaishali Saran Flood Relief, हाजीपुर: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए वैशाली जिला प्रशासन ने अंतर-जिला सहयोग की पहल की...