ARA में राजद विधायक के बेटे को लगी गोली, प्राथमिक उपचार के डॉक्टर ने किया रेफर

आरा: बड़ी खबर आरा से है जहां विधायक के बेटे को संदेहास्पद स्थिति में गोली लगी है। गोली लगने के बाद घायल को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया। खबर है कि विधायक के घायल बेटे को दिल्ली ले जाया जायेगा। गोली पूर्व विधायक अरुण यादव और संदेश की विधायक किरण देवी के बड़े बेटे पप्पू कुमार को लगी है। अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि गोली कैसे लगी।

बताया जा रहा है कि हथियार साफ करने के दौरान पप्पू को गोली लगी है। हालांकि गोली लगने के कारण और हथियार कैसा है इसकी अभी तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है। गोली घायल के जांघ में लगाई है। डॉक्टरों ने बताया कि गोली लगने से जांघ की हड्डी क्षतिग्रस्त हो गई है। उनका प्राथमिक उपचार कर आरा से रेफर कर दिया गया है। खबर है कि बेहतर इलाज के लिए जख्मी को दिल्ली ले जाया जायेगा।

आपको बता दें कि अरुण यादव राजद के कट्टर नेता हैं और उनका लालू परिवार से करीबी रिश्ता है। वह भी लैंड फॉर जॉब मामले केंद्रीय जांच एजेंसियों के रडार पर हैं। बता दें कि अरुण यादव एक बड़े बालू कारोबारी भी हैं और पिछले वर्ष उनके घर पर सीबीआई की टीम भी पहुंची थी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- नए VOTERS को मतदान में भाग लेने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, अधिकारियों ने कहा इस बार बढ़ाएं मत प्रतिशत

ARA

ARA
ARA
ARA

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...