PATNA में छात्र की हत्या मामले में राजद ने राज्य सरकार पर साधा निशाना

पटना: सोमवार को राजधानी पटना में एक छात्र की हत्याकांड से पूरा राज्य हिल गया है। छात्र की हत्या के बाद विपक्षी दल पुलिस प्रशासन और राज्य सरकार पर लगातार हमलावर बनी हुई है। इसी कड़ी में राजद ने राज्य सरकार, जदयू और भाजपा पर जबरदस्त हमला बोला और कहा कि आप 15 वर्षों की बात करते हैं लेकिन आपके राज में क्या हो रहा है।

राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि पटना लॉ कॉलेज में छात्र हर्ष की हत्या किसी भी स्थिति में उचित नहीं है। इस तरह की हत्या को कौन शासन का नाम दिया जाए। उन्होंने जदयू और भाजपा से सवाल करते हुए कहा कि आपलोग 15 वर्ष की बात रटते रहते हैं लेकिन अब आप बताइये कि कल की घटना को कौन से शासन का नाम देंगे। यूनिवर्सिटी कैंपस में छात्र की पीट कर हत्या करना मॉबलिंचिंग की घटना है।

इस घटना के बाद पटना विश्वविद्यालय के छात्रों के बीच भय का माहौल है और उन्हें ऐसा लग रहा है कि वे शिक्षा कैसे प्राप्त करें जब शिक्षा के मंदिर में हत्या हो रही है। नीतीश कुमार भाजपा के नेता दूसरे को बदनाम करने में लगे हैं और खुद की शासन प्रशासन को ठीक करने के प्रति सुशासन कहीं से गंभीर नहीं है। इस तरह से हत्या के बाद भाजपा, जदयू और एनडीए का चुप्पी साध लेना स्पष्ट करता है कि ऐसा शासन चल रहा है जिसमें छात्र कॉलेज जाने से डरते हैं।

उन्होंने हत्याकांड के बाद राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हत्या के बाद यह स्पष्ट हो रहा है कि बिहार में कानून किस तरह से काम कर रही है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

छपरा में एक साथ 20 छात्राएं हुई बीमार, डॉक्टर ने कहा ‘हीट स्ट्रोक’ का हुई शिकार

पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट

PATNA PATNA PATNA

PATNA

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

बिहार की छात्राओं को हर महीने मिलेंगे 10 हजार रुपये, जानिए...

पटना। बिहार में उच्च शिक्षा को गांव और प्रखंड स्तर तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकार कई महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। अब विद्यार्थियों...

Sonpur Mela Labour Exhibition: सोनपुर मेले में श्रमिकों के लिए खास...

Sonpur Mela Labour Exhibition, पटना: एशिया प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2026 में श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से विभागीय प्रदर्शनी...

Bapu Tower Internship Program: बापू टावर के इंटर्नशिप कार्यक्रम में शामिल...

Bapu Tower Internship Program, पटना: राजधानी पटना स्थित बापू टावर में शुक्रवार को 'बापू टावर इंटर्नशिप कार्यक्रम- द्वितीय बैच' के तहत चयनित चार नए...