Advertisment

सासाराम में RJD कार्यकर्ताओं ने लालू यादव का मनाया जन्मदिन

रोहतास : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज यानी 11 जून को अपना 77वां जन्मदिन मना रहे हैं। पटना में सुबह से ही राबड़ी आवास पर लालू यादव को जन्मदिन मन रहा है। कई बड़े नेता सुबह से ही जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। इस बीच सासाराम में बीपी मंडल प्रतिमा स्थल परिसर में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन केक काटकर मनाया।

इस मौके पर महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने गरीबों के बीच फल और खाद्य सामग्री भी वितरण किया। महागठबंधन नेता सह पूर्व पैक्स अध्यक्ष लाल साहब यादव ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन को केक काट कर मनाया गया। गरीबों के बीच खाद्य सामग्री और फल वितरण किया गया। इस मौके पर सासाराम लोकसभा सीट से महागठबंधन से कांग्रेस के नवनिर्वाचित सांसद मनोज कुमार ने पहुंचकर बीपी मंडल के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन के बधाई दी। काफी संख्या में महागठबंधन कार्यकर्ताओं मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : काराकाट से जीत दर्ज करने पर बोले राजाराम, कहा- अगर सरकार बदलती है तो…

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Jharkhand Bus Permit Crisis: 200 से अधिक बसों का Renewal अटका,...

झारखंड में बस परमिट और रिन्यूअल का काम तीन वर्षों से प्रभावित है। 200 से अधिक बसों का परमिट नवीनीकरण लंबित होने पर बस...

Ranchi Railway News: लोधमा-पिस्का Link Rail Line को मिली मंजूरी, हटिया...

रांची की लोधमा-पिस्का लिंक रेल लाइन परियोजना को झारखंड सरकार की मंजूरी मिल गई है। 17 किमी लंबी इस परियोजना से हटिया और रांची...

JPSC 14th PT Scam: 2204 सफल अभ्यर्थियों से CID ने मांगे...

 जेपीएससी 14वीं सिविल सेवा पीटी परीक्षा मामले में सीआईडी ने 2204 सफल अभ्यर्थियों से ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी सहित साक्ष्य मांगे हैं। पूर्व...