रफ्तार की कहर ने ली एक कांवरिया की जान

भागलपुर : भागलपुर जिला अंतर्गत सबौर थाना क्षेत्र के बंशीटीकर ब्रेकर के पास एक कंटेनर की चपेट में आने से बाइक सवार एक कांवरिया की मौत हो गई। वहीं उसी बाइक पर सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। मृतक कांवरिया की पहचान सिलिगुड़ी राजगंज थाना क्षेत्र निवासी सागर ग्वाला के रूप में की हुई। वहीं गंभीर रूप से घायल कांवरिया की पहचान कटिहार जिले के गेड़ाबाड़ी निवासी सौरभ कुमार के रूप में हुई है।

जख्मी सौरभ ने बताया कि बाइक से वह अपने बहनोई के साथ बाबाधाम जा रहा था। अचानक बंशीटीकर ब्रेकर के पास कंटेनर ने पीछे से ठोक दिया, जिससे कि मेरे बहनोई की मौत हो गई। वहीं घटनास्थल पर पहुंचे लोदीपुर थाना अध्यक्ष श्यामला कुमार ने कहा कि घटनास्थल सबौर थाना क्षेत्र में होने के कारण आरोपी को सबौर पुलिस को सौंप दिया गया है। वहीं सबौर थाना अध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल ने कहा कि घटना हुई है शव को कब्जे में ले लिया गया है। बताते चलें कि कि दो दिन पहले भी विशनपुर जिछो स्थित बैरियर में टक्कर होने से एक कांवरिया की जान चली गई थी और कई कांवरिया घायल हो गए थे।

यह भी पढ़े : दारोगा की पत्नी की दबंगई, छात्र की लात व घुसों से की पिटाई

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अजय कुमार की रिपोर्ट

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...