माइक्रोफाइनेंस बैंक में लूट, डायरेक्टर सहित 3 को मारी गोली, CCTV में कैद

गया : बिहार के गया में अपराधियों ने एक बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया है। अपराधियों ने लूट के दौरान विरोध करने पर तीन लोगों को भी गोली मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया है। मामला गया जिले के बुनियादगंज थाना क्षेत्र के खंजाहापुर स्थित एक माइक्रोफाइनेंस बैंक का है। फिलहाल घायलों का इलाज मगध मेडिकल अस्पताल में किया जा रहा है। वहीं लूट की घटना वहां लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गई। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी के आधार पर सभी अपराधियों की पहचान में जुट गई है। वहीं एसएसपी आशीष भारती ने दावा किया है कि सीसीटीवी के आधार पर जल्द ही अपराधियों की पहचान की जाएगी और उसकी गिरफ्तारी की जाएगी और सख्त कार्रवाई की जाएगी। अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह पर छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढ़े : फल्गु नदी में नहाने के दौरान पांच बच्चे डूबे, दो की मौत, मेले में पिंडदानियों का करते थे सेवा

यह भी देखें :

आशीष कुमार की रिपोर्ट

BIADA MD Navin Kumar: BIADA के नए MD नवीन कुमार ने...

BIADA MD Navin Kumar: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार यानी BIADA को नया प्रबंध निदेशक मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन कुमार...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...