रुपौली विस उपचुनाव : छिटपुट घटनाओं के बीच 57.25 फीसदी वोटिंग

पूर्णिया : पूर्णिया जिले के रुपौली विधानसभा उपचुनाव-2024 सीट पर कल यानी 10 जुलाई के दिन वोटिंग हुई। बिहार चुनाव आयोग के मुताबिक, छिटपुट घटनाओं के बीच कल यहां करीब 57.25 फीसदी मतदान दर्ज हुआ। इसके साथ ही प्रत्याशियों का भविष्य ईवीएम में कैद हो गया। 2020 के विधानसभा चुनाव के दौरान यहां पर 61.19 फीसदी मतदान हुआ था। करीब आठ फीसदी वोटिंग मौजूद विधायक व राजद के उम्मीदवार बीमा भारती और जदयू के कैंडिडेट कलाधर मंडल की मुश्किलें बढ़ा सकती है। बता दें कि कुछ बूथों पर छिटपुट घटनाएं भी हुई लेकिन वोटिंग पर कोई असर नहीं पड़ा। 13 जुलाई को मतगणना होगी।

आपको बता दें कि शुरुआती दौर में कहीं-कहीं ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत मिली जिसे तत्काल ही ठीक कर मतदान को सुचारू किया गया। मतदान लगभग शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। शुरू में वोट का प्रतिशत धीमा रहा लेकिन धीरे-धीरे मतदान का प्रतिशत बढ़ने लगा। गर्मी के कारण कुछ मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को दिक्कत का सामना करना पड़ा था।

सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

रुपौली विधानसभा उपचुनाव में संपन्न मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था काफी चाक-चौबंद देखने को मिला। सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस के जवान तैनात थे। वहीं दियरा इलाके में घुड़सवार पुलिस बल के जवान भी मुस्तैद दिखे। निर्वाची पदाधिकारी विनय कुमार मतदान केंद्रों का जायजा ले रहे थे।

यह भी पढ़े : रुपौली उपचुनाव में दोपहर एक बजे तक 40 फीसदी वोटिंग

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

Bettiah Police News: बेतिया पुलिस ने बुजुर्गों को कराए मां दुर्गा...

Bettiah Police News: दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच बेतिया पुलिस ने सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। वरीय पुलिस अधीक्षक...

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...