CM Nitish से मिलने पहुंचे रुपौली के नवनिर्वाचित MLA शंकर सिंह

पटना: रुपौली के नवनिर्वाचित विधायक शंकर सिंह ने बिहार विधानसभा सत्र शुरू होने से ठीक एक दिन पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। शंकर सिंह मुख्यमंत्री से मिलने जदयू नेता एवं विधान पार्षद संजय सिंह के साथ पहुंचे थे। शंकर सिंह ने कहा कि वे नीतीश कुमार के विकास कार्यों से प्रभावित हैं और वे उनका समर्थन करते हैं। नवनिर्वाचित विधायक शंकर सिंह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मुलाकात के दौरान नीतीश कुमार के करीबी और मंत्री विजय चौधरी, अशोक चौधरी, शंकर सिंह की पत्नी और जिला परिषद सदस्य प्रतिमा सिंह भी मौजूद थे।

शंकर सिंह ने मुख्यमंत्री से अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास के कुछ रुके हुए काम को जल्दी पूर्ण करवाने का आग्रह किया। बता दें कि रुपौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव में शंकर सिंह ने निर्दलीय चुनाव लड़ कर जदयू प्रत्याशी कलाधर मंडल और राजद की प्रत्याशी बीमा भारती को हराया था। उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात से पहले भी घोषणा कर दी थी कि वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का समर्थन करेंगे।

यह भी पढ़ें- NEET Paper Leak के मुख्य आरोपी संजीव मुखिया को पद से किया गया निलंबित

https://youtube.com/22scope

CM Nitish CM Nitish

CM Nitish

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...

Gopalganj Education Department News: 5 प्रखंडों के शिक्षा अधिकारियों और कर्मियों...

Gopalganj Education Department News: शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए मांगे गए रिकॉर्ड समय पर जमा नहीं करने पर जिला शिक्षा विभाग...

Bihar Talent Search Test 2026: बिहार में छठी से 12वीं तक...

Bihar Talent Search Test 2026, पटना: बिहार के सरकारी स्कूलों सहित विभिन्न विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों को...