Russia का यूक्रेन पर बड़ा मिसाइल हमला, 13 की मौत

डिजिटल डेस्क : Russia का यूक्रेन पर बड़ा मिसाइल हमला, 13 की मौत। Russia ने यूक्रेन पर नए सिरे से बड़ा मिसाइल हमला बोला है। इसमें 13 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की गई है।

बताया जा रहा है कि Russia ने दक्षिण यूक्रेन के शहर ज़ापोरिज्जिया में बड़ा मिसाइल हमला किया है। यूक्रेनी अधिकारियों के मुताबिक मिसाइल हमले में कम से कम 13 नागरिक मारे गए हैं और लगभग 30 अन्य घायल हुए हैं।

हमले वाले क्षेत्र ज़ापोरिज्जिया में ही है यूक्रेन का न्यूक्लियर प्लांट

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, दक्षिण यूक्रेन के जिस शहर ज़ापोरिज्जिया में बड़ा मिसाइल हमला हुआ है, उसी ज़ापोरिज्जिया में ही यूक्रेन का न्यूक्लियर प्लांट है। बताया जा रहा है कि Russia की ओर से किए गए इस मिसाइल हमले से कुछ मिनट पहले यूक्रेन के क्षेत्रीय गवर्नर इवान फेडोरोव ने ज़ापोरिज्जिया क्षेत्र में तेज गति वाली मिसाइलों और ग्लाइड बमों के दागे जाने के खतरे की चेतावनी दी थी।

यूक्रेन में ताजा रूसी मिसाइल हमले के बाद का दृश्य।
यूक्रेन में ताजा रूसी मिसाइल हमले के बाद का दृश्य।

Russia के इस मिसाइल हमले के खिलाफ यूक्रेन के ज़ापोरिज्जिया में आज शोक दिवस

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की के टेलीग्राम चैनल पर पोस्ट की गई फुटेज में लोग मलबे से अटे ज़ापोरिज्जिया शहर की सड़क पर पड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। फुटेज में इमरजेंसी सर्विस द्वारा उन्हें फर्स्ट ऐड देते हुए और स्ट्रेचर पर ले जाते हुए दिखाया गया है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमि जेलेंस्की और क्षेत्रीय गवर्नर इवान फेडोरोव ने कहा कि हमले में कम से कम 13 नागरिक मारे गए हैं।

यूक्रेन में ताजा रूसी मिसाइल हमले के बाद घायलों के बचाव का काम जारी।
यूक्रेन में ताजा रूसी मिसाइल हमले के बाद घायलों के बचाव का काम जारी।

हमले के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए गवर्नर फेडोरोव ने कहा कि Russian सैनिकों ने दोपहर में ज़ापोरिज्जिया में ग्लाइड बम गिराना शुरू कर दिए थे। उन्होंने कहा कि शहर में कम से कम दो बम आवासीय इमारतों पर गिरे।

बता दें कि लगभग तीन साल की जंग के दौरान रूस ने कई बार नागरिक इलाकों पर हवाई हमले किए हैं।  द्वितीय विश्व युद्ध के बाद ये यूरोप का सबसे बड़ा संघर्ष है जिसमें हज़ारों नागरिक मारे गए हैं।

यूक्रेन में ताजा रूसी मिसाइल हमले के बाद का दृश्य।
यूक्रेन में ताजा रूसी मिसाइल हमले के बाद का दृश्य।

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की बोले – एक शहर पर हवाई बमबारी से ज़्यादा क्रूर कुछ नहीं …

दक्षिण यूक्रेन के शहर ज़ापोरिज्जिया पर हुए बड़े मिसाइल हमले पर यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि – ‘एक शहर पर हवाई बमबारी से ज़्यादा क्रूर कुछ नहीं है, यह जानते हुए कि आम नागरिक इसमें निशाना बनेंगे।

…जो देश युद्ध का अंत चाहते हैं, उन्हें यूक्रेन को उसके भविष्य की सुरक्षा के बारे में आश्वासन देना चाहिए। …ईमानदारी से कहूं तो, मेरा मानना है कि हमें उन देशों से गंभीर सुरक्षा गारंटी की मांग करने का अधिकार है, जो विश्व में शांति चाहते हैं’। 

बता दें कि यूक्रेनी के अधिकारियों को डर है कि कोई भी युद्ध विराम या शांति समझौता रूस को फिर से हथियारबंद होने और आक्रमण करने का समय देगा, जब तक कि उसे सैन्य बल से रोका न जाए। कई बड़े देशों ने लगभग 3 साल से चली आ रही इस जंग को कूटनीतिक तौर पर खत्म करने की बात कही है।

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...