Advertisment

हर्षोल्लास के साथ संताल आदिवासियों ने मनाया बेलबोरोन पूजा

दुमका : भुरकुंडा पंचायत के लेटो गांव में हर्षोल्लास के साथ बेलबोरोन पूजा का आयोजन किया गया.

बता दें कि बेलबोरोन पूजा के एक माह पहले गुरु-शिष्य गांव में अखड़ा बांधते हैं, इस अखाड़े में गुरु शिष्यों को मंत्र की सिद्धी, परंपरागत चिकित्सा विधि आदि का ज्ञान देते हैं, जड़ी-बुटियों की पहचान करवाने के लिए पहाड़ और दूसरे स्थानों पर ले जाते हैं. कौन सी जड़ी-बूटी का उपयोग किस बीमारी में किया जा सकता है, इसकी जानकारी दी जाती है.

vlcsnap 2021 10 11 13h00m03s430 22Scope News

बेलबोरोन पूजा में मुर्गा की बलि दी जाती है, ग्रामीण दशांय नृत्य और गीत करते है और उसके बाद चार दिन लगातर गुरु-शिष्य गुरु बोंगाओं (गुरु देवता) को लेकर गांव-गांव घुमते हैं और दशांय नृत्य और गीत के माध्यम से ठाकुर(इष्ट देव) और ठकुरान(इष्ट देवी) का गुणगान करते है, साथ ही साथ भक्तों के घर में सुख, शांति,धन आदि के लिये पूजा की जाती है.

इसके बदले में इन्हे दान स्वरुप मकई, बाजरा या पैसे मिलते हैं. दशांय नृत्य में पुरुष महिला का पोशाक पहनते हैं और महिला जैसा व्यवहार करते है, ठकुरान (इष्ट देवी) का सपाप (आभूषण और वस्त्र) को प्रतीकात्मक रूप से पहनते हैं.

vlcsnap 2021 10 11 13h00m37s639 22Scope News

बेलबोरोन पूजा के अंतिम दिन दशांय नृत्य और गीत किया जाता है, प्रसाद के रूप जो अनाज दान मिलता है, उसकी खिचड़ी बना कर खाई जाती है. इस तरह संतालों का बेलबोरोन पूजा गुरु-शिष्य के अटूट रिश्ते को बताता है.

इसमें शिष्यों को नैतिक,धार्मिक शिक्षा दी जाती है, समाज को रोगमुक्त बनाये रखने का ज्ञान दिया जाता है. परंपरागत जड़ी-बुटी चिकित्सा विधि को जीवित रखने, नृत्य-संस्कृति और प्रकृति के संरक्षण का संदेश दिया जाता है.

रिपोर्टः विजय तिवारी

Ranchi- पांचवी और छठी अनुसूची आदिवासियों के लिए मिनी संविधान

 PMAY-G Bihar: सम्राट चौधरी ने पूरा किया गरीबों का पक्के घर...

बिहार में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब परिवारों को पक्के मकान मिले। घर की चाबी पाकर लाभार्थी महिलाओं ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का...

SIR 2026: रांची में 22 और 23 अगस्त को अंतिम Special...

 SIR 2026 के तहत रांची में 22 और 23 अगस्त को अंतिम विशेष शिविर लगेगा। नए मतदाता Form 6 और परिवार का नाम एक...

Krishna Janmashtami 2026: 4 सितंबर को रोहिणी नक्षत्र में मनेगी जन्माष्टमी,...

इस वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 सितंबर को रोहिणी नक्षत्र और हर्षण योग के शुभ संयोग में मनाई जाएगी। जानें पूजा विधि और भगवान कृष्ण...