Sarath: संदिग्ध हालत में युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Sarath: गिरीडीह जिला स्थित पचम्बा थाना क्षेत्र के सिकदारडीह गांव निवासी 27 वर्षीय सलमान शेख की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक सारठ मजार के समीप एक भाड़े के मकान में रहकर मजदूरी का काम करते थे।

Sarath: पोस्टमार्टम के लिए शव अस्पताल भेजा गया

इसकी सूचना मिलते ही सारठ थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं मृतक के भाई मोहम्मद एहसान शेख द्वारा थाना में एक आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

Sarath: मामले की जांच में जुटी पुलिस

दिए गए आवेदन में जिक्र किया गया है कि मृतक भाड़े के मकान में रहते थे। मकान मालिक एवं अन्य दो युवकों द्वारा सलमान की हत्या कर दी गई है और आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया है। पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल करने में जुट गई है।

सारठ से हरे कृष्ण मिश्र की रिपोर्ट

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...

Koderma Vrindaha Waterfall Accident: सेल्फी-रील के चक्कर में फिर हादसा, वृंदाहा...

Koderma Vrindaha Waterfall Accident: तिलैया थाना क्षेत्र स्थित वृंदाहा वॉटरफॉल में नहाने के दौरान एक किशोर के पानी में डूबने की सूचना है। किशोर...