Sarath: ‘जनवितरण प्रणाली की दुकान में लाभुकों को कम मिल रहा आनाज’, गोदाम में सड़ रहा है

Sarath: झारखंड सरकार के पूर्व कृषि मंत्री सह सारठ के पूर्व भाजपा विधायक रणधीर कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि सारठ प्रखंड क्षेत्र में सरकार द्वारा चलाई जा रही जन-कल्याणकारी जनवितरण प्रणाली योजना भ्रष्टाचार के कब्रगाह में दफन होती जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में 115 जनवितरण प्रणाली की दुकान है, जहां कार्डधारियों को कम अनाज दिया जाता है।

Sarath: लाभुकों को कम मिल रहा आनाज

उन्होंने कहा कि दुकानदारों से संपर्क करने पर बताया जाता है कि अनाज सप्लायर द्वारा ही कम अनाज दिया जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि जहां कार्डधारियों को कम अनाज दिया जाता है, वही सारठ जनवितरण प्रणाली के एसएफसी गोदाम में हजारों क्विंटल अनाज सड़ रहा है, जो भ्रष्टाचार की पोल खोल रहा है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार और जिला प्रशासन द्वारा ऐसी जनकल्याणकारी योजना में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश नहीं लगाई गई तो विवश होकर जन आंदोलन करना पड़ेगा।

हरे कृष्ण मिश्र की रिपोर्ट

BIT Mesra Student Electric Shock: वॉलीबॉल खेलते ECE छात्र को लगा...

BIT Mesra Student Electric Shock, रांची: बीआईटी मेसरा में मंगलवार देर शाम वॉलीबॉल खेलते समय इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE) विभाग के प्रथम वर्ष...

Samrat Chaudhary Viksit Bharat: विकसित भारत संकल्प सभा में CM सम्राट...

Samrat Chaudhary Viksit Bharat, पटना: पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में बुधवार को ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ और ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन...

YellowDots Talent DPI: अब Coaching के लिए पैसे की जरूरत नहीं?...

YellowDots Talent DPI: देशभर के युवाओं के लिए शिक्षा, AI skills और career opportunities तक पहुंच आसान बनाने की दिशा में YellowDots Talent Digital...