गढ़वा में हाथियों का तांडव, फसल व घर को पहुंचाया भारी नुकसान

गढ़वाः झारखंड में आए दिन हाथियों के तांडव से ग्रामीण परेशान रहते है। इससे बचाव के लिए प्रशासन की तरफ से भी कई उपाय किये गए हैं। पर वे भी हाथियों को रोक पाने में असफल रहे हैं। इसी दौरान गढ़वा जिले के रंका प्रखंड प्रखंड के बाहाहारा गांव में हाथियों ने किसानो के धान को खा गए और इसके साथ ही एक घर को भी तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें- उत्तरकाशी टनल हादसे से बाहर निकले मजदूरों की बहुत जल्द हो सकती है घर वापसी

जानकारी के मुताबिक आज रात को रात्रि 1बजे कामेश्वर सिंह और सुनंदन सिंह का धान खाया। इसके साथ ही केदार सिंह और लिलंबर सिंह के घर रखा हुआ मक्का बर्बाद कर दिया। इस संबंध में बताते चले की रंका प्रखंड के बाहर पंचायत के गांव के ग्रामीणों के खेत में लगा धान का फसल एवं गांव में पहुंचकर हाथियों के द्वारा घर को क्षतिग्रस्त कर दिया है।

हाथी 1 22Scope News

ग्रामीणों ने किया मुआवजे की मांग

इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि रात के करीब 1:00 बजे हाथी खेत में पहुंचकर फसल को नुकसान पहुंचाया, वहीं घर पर पहुंचकर घर भी क्षतिग्रस्त कर दिया। ग्रामीणों ने इसके बाद वन विभाग से फसल के नुकसान का मुआवजा एवं घर क्षतिग्रस्त के मुआवजे की मांग की जा रही है।

खबर लिखे जाने तक वन विभाग के एक भी कर्मी ग्रामीणों का क्षतिग्रस्त फसल एवं घर का देखरेख करने नहीं पहुंच पाए थे।

Nalanda Crime News: मेला देखने जा रहे युवक को रेलवे गुमटी...

Nalanda Crime News: बिहारशरीफ जंक्शन के पास सोमवार की देर शाम गोलीबारी की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। रेलवे गुमटी के समीप...

Akshara Singh Viral Post: पवन सिंह के बयान के बाद फिर...

Akshara Singh Viral Post, पटना: भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री अक्षरा सिंह एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। लड़कियों के सम्मान...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...