हेमंत सरकार से सरयू राय का सवाल; वृद्धावस्था, विधवा पेंशन व मंइयां योजना पर स्पष्ट करें स्थिति

जमशेदपुर. जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने कहा कि 50 वर्ष से अधिक के जिन पुरूषों का चयन वृद्धावस्था पेंशन योजना में हुआ और जिन महिलाओं का चयन वृद्धा एवं विधवा पेंशन योजना में हुआ है, उनमें से अधिकांश के बैंक खाते में पेंशन की राशि फरवरी माह से नहीं आ रही है। इसके लिए सभी वृद्ध-वृद्धा-विधवा बहनें परेशान हैं।

हेमंत सरकार से सरयू राय का सवाल

सरयू राय ने कहा कि चूंकि सर्वजन पेंशन योजना में मेरे कार्यालय से करीब 5000 लोगों को वृद्धा-विधवा पेंशन की स्वीकृति सर्वजन पेंशन योजना में हुई है, इसलिए रोज़ाना लगभग 25 महिला और पुरूष उनके कार्यालय में आकर पूछते हैं कि योजना चल रह है या बंद हो गई? वे यह भी पूछते हैं कि उनके बैंक खाता में पेंशन की राशि आएगी या नहीं? सरकार को इस बारे में स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

सरयू राय ने कहा कि एक सूचना यह भी फैल रही है कि सर्वजन पेंशन योजना की राशि सरकार मंईयां योजना में खर्च कर रही है। इसलिए पेंशनधारियों के बैंक खाता में पेंशन राशि नहीं जमा हो रही है। इससे यह मंईयां योजना की विश्वसनीयता पर भी लाभुकों के बीच सवाल उठ रहा है कि क्या विधानसभा चुनाव के बाद मंईयां योजना का भी यही हाल होने वाला है? क्या मंईयां योजना भी केवल एक चुनावी योजना है? क्या चुनाव के बाद भी यह योजना इसी रूप में लागू रहेगी?

सरयू राय ने कहा कि मैंने अपने विधानसभा कार्यालय से 30 हजार मंईयां योजना के फॉर्म छपवा कर लोगों के बीच बंटवाए हैं। इसके अतिरिक्त 20 हज़ार फॉर्म सरकारी कर्मियों से लेकर जरूरतमंदों के बीच वितरित किया है।इनमें से अधिकांश का चयन मंईयां योजना में हो गया है। पैसे भी कई लोगों के बैंक खाता में आ रहे हैं। अब सवाल उठ रहा है कि योजना की शर्तों की जांच किए बिना जिन्हें योजना में शामिल कर लिया गया, उन्हें चुनाव के बाद भी इसका लाभ मिलेगा या नहीं?

सरयू राय ने मांग की कि उपर्युक्त सवालों के बारे में सरकार को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए ताकि मंईयां योजना के चयनित लाभुक भी किसी गफलत में न रहें। उन्होंने यह भी मांग की कि सर्वजन पेंशन योजना के लाभुकों के बैंक खाता में सरकार पेंशन राशि के बकाया का भुगतान करे और अद्यतन राशि का भी नियमित माहवारी भुगतान करे।

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...