CM कार्यक्रम में माले विधायक के साथ धक्का मुक्की, लगाया ये आरोप…

जहानाबाद: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को जहानाबाद के कल्पा पंचायत में कई योजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन के लिए पहुंचे। सीएम के शिलान्यास और उद्घाटन को स्थानीय माले विधायक ने जनता के पैसे का दुरुपयोग करार दिया है। घोसी विधानसभा के माले विधायक रामबली सिंह यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शिलान्यास और उद्घाटन करने पहुंचे थे लेकिन यहां के दलित, महादलित और अतिपिछड़े लोगों के साथ उन्होंने छुआछूत की तरह व्यवहार किया। इस तरह के व्यवहार के लिए जनता आने वाले दिनों में उनसे बदला जरूर लेगी।

उन्होंने सीएम के अंगरक्षकों पर धक्का मुक्की का भी आरोप लगाया और कहा कि जब मैं कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री को दस सूत्री मांग पत्र सौपने पहुंचा था इस दौरान मुख्यमंत्री के अंगरक्षकों ने धक्का मुक्की की और दुर्व्यवहार किया। उन्होंने कहा कि सीएम के अंगरक्षकों ने जिस तरह का व्यवहार किया है उससे उनकी मंशा साफ नजर आती है। उन्होंने कहा कि चिलचिलाती धुप में सैकड़ों की संख्या में महादलित परिवार मुख्यमंत्री को अपना दुःख सुनाने पहुंचे थे लेकिन उनका दुःख सुनना तो दूर की बात, मुख्यमंत्री ने उनकी तरफ देखना भी मुनासिब नहीं समझा।

महादलित परिवार के लोगों को घरों में कैद कर दिया गया था। इतना ही नहीं जब हम मांग पत्र सौंपने गए तो मुझे भी वहां से धक्का दे कर बाहर कर दिया गया। मैं घोसी के जनता के जनप्रतिनिधि होने के नाते लोगों के पीने के पानी के लिए मांग पत्र सौंपने गए तो मुझे भी वहां धक्का दे कर बाहर कर दिया गया। विधायक ने कहा कि जिस तरह से जनप्रतिनिधियों के साथ दलित एवं अति पिछड़ा के साथ मुख्यमंत्री का बर्ताव है वह काफी निंदनीय है।

इसकी जितनी बीच निंदा की जाए, कम है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमेशा दिखावट के लिए दलित महादलित एवं अति पिछड़ा की बात करते हैं लेकिन जमीनी स्तर पर हकीकत साफ हो गया। मुख्यमंत्री अभी भी दलित, महादलित और अति पिछड़ों के साथ छुआछूत वाला भेदभाव करते हैं।

यह भी पढ़ें-  मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा- ब्रिज गिरने का हो सकता है बहुत सारा कारण…

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

जहानाबाद से गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

CM CM CM CM CM CM

CM

मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे के बाद RJD में घमासान, प्रदेश अध्यक्ष...

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रदेश प्रवक्ता व वरिष्ठ नेता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे की घोषणा के बाद पार्टी के अंदर सियासी...

Giddi Marriage Hall Project: ₹3 करोड़ के विवाह भवन पर गिद्दी...

Giddi Marriage Hall Project: जिले के दाड़ी ब्लॉक के गिद्दी 'A' इलाके में CCL के कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) फंड से बनने वाले प्रस्तावित वेडिंग...

Nirsa Navodaya School News: निरसा नवोदय विद्यालय में आखिर ऐसा क्या...

Nirsa Navodaya School News: निरसा के जवाहर नवोदय विद्यालय के बाहर शुक्रवार को 10वीं कक्षा के एक छात्र की कथित पिटाई के बाद तनावपूर्ण स्थिति...