श्री रामचरितमानस सेवा संस्थान ने कांवड़ियों के दूसरे जत्था को किया रवाना

हजारीबाग. सावन आते ही हर तरफ भक्ति भाव का माहौल बन जाता है। पूजा अर्चना शिव भक्त करते नजर आते हैं। इस बीच हजारीबाग में श्री रामचरितमानस सेवा संस्थान के प्रयास से शिव भक्त बाबा के धाम देवघर दर्शन करने के लिए आतुर है। बाबा भोलेनाथ की असीम कृपा से संस्था के द्वारा पहला जत्था 24 जुलाई को बुढ़वा महादेव मंदिर से रवाना किया गया था, जिसमें 110 कांवरिया मौजूद थे। सभी सकुशल 29 जुलाई को देर शाम अपने घर वापस लौट आए।

इसके बाद 30 जुलाई दिन मंगलवार को ओकनी छोटा शिव मंदिर एवं डेमोटांड़ से दो बस में कुल 110 शिव भक्त देवघर बाबा धाम के लिए रवाना हुए। संस्था के अध्यक्ष संजय सिंह ने छोटा शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर क्षेत्र वासियों के सुख शांति समृद्धि की मंगल कामना की। वहीं शिव भक्तों की यात्रा मंगलमय हो, इसके लिए बाबा से कामना की। इसके बाद संजय सिंह ने बस का फीता काटकर शिव भक्तों को देवघर के लिए रवाना किया। वहीं दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्र के शिव भक्त डेमोटांड़ से देवघर बाबा धाम के लिए रवाना हुए हैं।

श्री रामचरितमानस सेवा संस्थान द्वारा शिव भक्तों की पूरी यात्रा निशुल्क

आगमन से लेकर प्रस्थान तक की पूरी व्यवस्था संस्था के अध्यक्ष संजय सिंह के द्वारा की जाती है, जिसमें खानपान मेडिकल सुविधा सहित अन्य कई चीज उपलब्ध कराई जाती है। इस यात्रा में ऐसे कई शिव भक्त अपनी मुराद को पूरा करने के लिए विशेष रूप से बाबा के धाम जाते हैं। कहा जाता है कि मन्नत पूरा होने के बाद बाबा के दरबार में हाजिरी लगाना होता है, पर आर्थिक स्थिति हमें आगे बढ़ाने के लिए मजबूर करती है, ऐसे लोगों की सेवा में संस्था के संजय सिंह और उनकी पूरी टीम के लोग तात्पर्य नजर आ रहे हैं।

सभी ने लगाया हर हर महादेव का जयकारा

कहा जाता है न कि बाबा के दरबार में जाना कोई छोटी बात नहीं होती, और जो बाबा के दरबार पहुंचकर उनके दर्शन कर अपनी मनोकामनाओं को मानता है, वह बड़ा ही सौभाग्यशाली होता है। ऐसे दृश्य शिव भक्तों के बीच देखने को मिला, सभी के चेहरे पर एक अलग खुशी और उमंग नजर आई। सभी हर-हर महादेव, ॐ नमः शिवाय के जयकारों के साथ बस में बाबा के भजन करते हुए देवघर के लिए प्रस्थान हुए।

शिव भक्तों के लिए श्री रामचरितमानस सेवा संस्थान द्वारा पूरी तरह तत्पर

सिंघानी चौक पर हजारीबाग से देवघर जाने वाले शिव भक्तों का स्वागत व अभिनंदन के लिए एक बेहतर स्टॉल संचालित है, जहां पर शिव भक्तों को निशुल्क भोजन मेडिकल सुविधा एवं रहने की व्यवस्था दी जा रही है। इसके साथ ही साथ दूसरी जत्था की वापसी के बाद तीसरा जत्था देवघर के लिए रवाना होगा।

मौके पर संजय सिंह ने कहा कि बाबा की कृपा से दूसरा जत्था देवघर के लिए प्रस्थान हो रहा है। 29 जुलाई को पहला जत्था हजारीबाग सकुशल पूर्वक पहुंचा है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का आयोजन भक्तों की सुविधा और श्रद्धा को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। भक्तों की श्रद्धा और उनकी धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए इस यात्रा का आयोजन किया पूरे सावन में किया जाएगा। इस पहल से उन भक्तों को लाभ हो रहा है, जो अपनी व्यक्तिगत संसाधनों के बिना बाबा धाम की यात्रा करने में असमर्थ है। और उनका आशीर्वाद हम सबों को मिल रहा है। यात्रा में भोजन और चिकित्सा सहायता जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई‍ है।

Thailand Delegation Bihar Tourism: थाईलैंड का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा बिहार,...

Thailand Delegation Bihar Tourism, पटना: बिहार पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित फैम टूर ‘लोटस ट्रायंगल—ट्रैवल टू लैंड ऑफ एनलाइटनमेंट’ के तहत थाईलैंड से...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh: पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह,...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh, पटना: राजधानी पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Samrat Chaudhary Developed Bihar: लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने...

Samrat Chaudhary Developed Bihar, पटना: सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में रविवार को “विकसित बिहार: नींव से निर्माण तक” महामंथन सह लव-कुश...