बोकारो व चास में धारा 163 लागू, विधायक श्वेता सिंह समर्थकों संग हिरासत में, जुलूस-प्रदर्शन पर रोक

बोकारो: बोकारो और चास अनुमंडल क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए BNSS की धारा 163 लागू कर दी है। आदेश जारी होते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी सड़कों पर निकल पड़े और निरोधात्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई।

बीएस सिटी पुलिस ने इंस्पेक्टर सुदामा कुमार दास के नेतृत्व में बोकारो विधायक श्वेता सिंह को उनके समर्थकों समेत हिरासत में ले लिया। इस कार्रवाई में BNSS की धारा 170 का प्रयोग किया गया।

चास अनुमंडल पदाधिकारी प्रांजल ढांडा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, धारा 163 लागू होने के बाद पूरे चास अनुमंडल क्षेत्र में निषेधाज्ञा प्रभावी हो गई है। अब पांच या उससे अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने, जुलूस, रैली, सभा, धरना व प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है। साथ ही, अस्त्र-शस्त्र के साथ किसी भी प्रकार के मूवमेंट पर भी प्रतिबंध रहेगा।

प्रशासन ने आम जनता से शांति बनाए रखने और सहयोग करने की अपील की है। यह कदम विभिन्न संगठनों द्वारा बोकारो बंद को लेकर किए जा रहे विरोध और सड़क जाम जैसी घटनाओं के मद्देनजर विधि व्यवस्था की सुरक्षा को लेकर उठाया गया है।

 

SIR 2026 Jharkhand:SIR 2026 में प्रतिनियुक्त शिक्षकों की बढ़ी जवाबदेही, अब...

 झारखंड में SIR 2026 कार्य में प्रतिनियुक्त शिक्षकों को अब प्रतिदिन प्रतिनियुक्त स्थल पर उपस्थिति दर्ज करनी होगी। जरूरत नहीं होने पर प्रतिनियुक्ति खत्म...

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान वर्षा मौसम हवा की गतिपटना 31°C 26°C 7.2 मिमी ओलों के साथ तूफान 11 किमी/घंनालंदा 31°C 26°C 9.1 मिमी ओलों के साथ तूफान 12 किमी/घंभोजपुर 31°C 27°C 1.7 मिमी आंधी-तूफान संभावित 13 किमी/घंबक्सर 32°C 26°C 0.6 मिमी आंधी-तूफान संभावित 8...

Bank Guarantee: रांची में 55.59 लाख की Fake Bank Guarantee का...

 रांची के हिंदपीढ़ी में 55.59 लाख रुपये की कथित फर्जी बैंक गारंटी का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर...