मेला देखकर घर लौट रहे दुकानदार को अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या

मोतिहारी : मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने दशहरा का मेला देखकर अपने मां और बहन के साथ घर लौट रहे इलेक्ट्रिक दुकानदार को गोली मारकर हत्या कर दिया। ग्रामीणों के अपराधियों ने मां और बहन के सामने ही युवक को गोली मारकर हत्या कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

वहीं पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घटना मंगलवार की देर रात्रि की बताई जा रही है। घटना घोड़ासहन थाना क्षेत्र के बालन चौक के पास की घटना बताई जा रही है। दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस चौकसी की पोल खुल रही है। आखिर दुर्गा पूजा को लेकर दंडाधिकारी व पुलिस गश्त को बढ़ाने के निर्देश के बाद भी इस तरह की घटना होना दुर्भाग्य है। आमलोग में पुलिस गश्त पर सवाल उठा रहे हैं। मृतक युवक की पहचान सुशील कुमार कुशवाहा 22 वर्ष के रूप में किया गया।

ग्रामीणों के अनुसार युवक अपने मां और बहन के साथ बाइक से भेलवा बाजार से मेला देखकर घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में अपराधियों ने रोककर गोली मारकर हत्या कर दिया। घटना के बाद मां और बहन रो-रोकर बेहोश हो जा रही है।

राजीव रंजन की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Bihar Medical College PPP Model: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत...

Bihar Medical College PPP Model: बिहार में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP)...

Jio IPO News: जियो की लिस्टिंग पर 15-20% तक कमाई की...

Jio IPO News: जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को लेकर बाजार में सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है। कंपनी का प्राइस बैंड सामने आने...

Bike Stunt FIR: जेपी गंगा पथ पर बाइक स्टंट करना पड़ा...

Bike Stunt FIR: पटना के जेपी गंगा पथ पर तेज रफ्तार से बाइक चलाकर स्टंट करने के मामले में यातायात पुलिस ने कार्रवाई की...