शो कॉज लेटर बना सुसाइड का कारण, एंबुलेंस कर्मचारी की दर्दनाक मौत

कटिहार : कटिहार जिले में 102 एंबुलेंस कर्मचारी संघ की हड़ताल के बीच बड़ा हादसा सामने आया है। पांच दिनों से वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे कर्मचारियों में से एक ने अपनी जान गंवा दी। जानकारी के मुताबिक, जैन प्लस अधीनस्थ कार्यरत एंबुलेंस कर्मचारी धीरज कुमार महतो को हड़ताल से लौटने का अल्टीमेटम मिला था। इसी दबाव और मानसिक तनाव से आहत होकर धीरज गहरे डिप्रेशन में चला गया और आखिरकार उसने खुदकुशी कर ली। धीरज जो इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (EMT) के पद पर कार्यरत थे, दो दिन पहले घर से निकले और फिर लौटकर नहीं आए। परिजनों और साथियों की खोजबीन के बाद छीटाबाड़ी रेलवे पटरी के पास उनका क्षतविक्षत शव बरामद हुआ।

DIARCH Group 22Scope News

घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई, लोगों ने किया प्रदर्शन

घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं साथी एंबुलेंस कर्मचारियों में गहरा आक्रोश है। सवाल उठ रहे हैं कि क्या शो कॉज लेटर और हड़ताल तोड़ने का दबाव इस मौत की असली वजह बना। वेतन बढ़ोतरी की मांग पर अड़े कर्मचारियों में अब उबाल और तेज हो गया है। कटिहार की इस दर्दनाक घटना ने सरकारी सिस्टम और कॉन्ट्रैक्ट कंपनियों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़े : कटिहार में NIA का ताबड़तोड़ एक्शन, सुखासन गांव में दबिश से हड़कंप…

रतन कुमार की रिपोर्ट

Gumla Minor Assault Case: मासूम के रोने की आवाज के बाद...

Gumla Minor Assault Case: झारखंड के गुमला ज़िले के घाघरा थाना क्षेत्र के एक गाँव में तीन साल की बच्ची के साथ कथित रेप का...

Dhanbad Royalty Challan Protest: आखिर रॉयल्टी चालान की नई व्यवस्था पर...

Dhanbad Royalty Challan Protest: धनबाद ज़िला कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने सोमवार को नए रॉयल्टी चालान सिस्टम के ख़िलाफ़ एक दिन का विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: SIR अभियान को लेकर कांग्रेस का...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस तिलक लाइब्रेरी में लोकसभा क्षेत्र स्तर पर कांग्रेस पार्टी की समीक्षा बैठक हुई।...