Thursday, July 31, 2025

Related Posts

आज तेज हवाओं के साथ बारिश होने के संकेत !

रांचीः राजधानी रांची में कल रात को गर्जन के साथ जोरदार बारिश हुई है। मौसम विभाग ने आज भी तेज हवा के साथ राज्य के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई है।

ये भी पढ़ें-विधायक के आतंक से परिवार सड़क पर, मनाने की कोशिश नाकाम

पश्चिमी विक्षोभ का असर पूरे राज्य में देखने को मिल रहा है। इसका असर आज भी देखने को मिल सकता है। कल रात राजधानी रांची के अलावे गढ़वा, पलामू, सिमडेगा और खूंटी में बारिश हुई। बारिश के कारण राज्य के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। राज्य का तापमान 7-8 डिग्री तक गिर गया है।

आज तेज हवा के साथ होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार आज भी रांची और आसपास के इलाको में बारिश हो सकती है। बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं की भी चलने की संभावना है। इस दौरान राज्य में कहीं-कहीं हल्की गर्जन भी हो सकती है।

ये भी पढ़ें-रात के अंधेरे में कैसे हुई चोरी 10 लाख की चोरी….

विभाग के अनुसार 7 मार्च तक मौसम का हाल ऐसा ही रहने वाला है। इस दौरान हल्की फुल्की बारिश हो सकती है। 8 मार्च के बाद मौसम साफ होने की संभावना जताई जा रही है।

127,000FansLike
22,000FollowersFollow
587FollowersFollow
562,000SubscribersSubscribe