सीजीएल पेपर लीक में नया खुलासा: रेलवे इंजीनियर और बंगाल निवासी अनीश की तलाश में एसआइटी ने मारा छापा

रांची: सीजीएल परीक्षा पेपर लीक मामले में एसआइटी को बड़ी सफलता मिली है। जांच के दौरान गोरखपुर निवासी रेलवे के सीनियर इंजीनियर विनय साह और पश्चिम बंगाल के कोलकाता में रहने वाला अनीश इस गिरोह में शामिल पाए गए हैं। दोनों के सत्यापन और गिरफ्तारी के लिए एसआइटी की टीम ने गोरखपुर, मोतिहारी, रक्सौल, कोलकाता और आसनसोल में छापेमारी की है।

एसआइटी को जांच में पता चला कि आरोपी अनीश कोलकाता के जिस फ्लैट में रह रहा था, वह पिछले दस दिनों से वहां से गायब है। दूसरी ओर, विनय साह ने अपने विभाग से एक माह की छुट्टी ली है। ऐसे में एसआइटी ने विनय साह की पत्नी और संबंधित विभाग को नोटिस भेजा है, वहीं अनीश के लिए भी नोटिस जारी किया गया है।

मामले की गहराई से जांच के लिए एसआइटी कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) का विश्लेषण कर रही है और न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

इससे पहले, गिरफ्तार आरोपियों शशि भूषण और मनोज की रिमांड पर पूछताछ के दौरान इन दोनों नामों का खुलासा हुआ था। एसआइटी अब इन दोनों की गिरफ्तारी के लिए सघन अभियान में जुट गई है।

 

 

Thailand Delegation Bihar Tourism: थाईलैंड का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा बिहार,...

Thailand Delegation Bihar Tourism, पटना: बिहार पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित फैम टूर ‘लोटस ट्रायंगल—ट्रैवल टू लैंड ऑफ एनलाइटनमेंट’ के तहत थाईलैंड से...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh: पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह,...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh, पटना: राजधानी पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Samrat Chaudhary Developed Bihar: लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने...

Samrat Chaudhary Developed Bihar, पटना: सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में रविवार को “विकसित बिहार: नींव से निर्माण तक” महामंथन सह लव-कुश...