14 करोड़ की शराब भट्ठी डकैती, छह आरोपी गिरफ्तार

रांची: रांची से ओडिशा के धरमगढ़ में शराब भट्ठी में 14 करोड़ रुपए की डकैती करने वाले आठ में से छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से चार की गिरफ्तारी चान्हो थाना क्षेत्र से हुई, जबकि दो को नरकोपी और सिसई से पकड़ा गया।

गिरफ्तार आरोपियों में चान्हो के तरंगा निवासी जसीम खान, चोड़ा गांव का अलीम अंसारी उर्फ पिंटू, करकट गांव का शमीम अंसारी, लुंड्री का अनुज साहू, नरकोपी के डुमरी गांव का ताहिर अंसारी और सिसई का हुसैन खान शामिल हैं। इनके पास से पुलिस ने डकैती के 3.51 करोड़ रुपए बरामद किए हैं।

इससे पहले, ओडिशा पुलिस ने इस मामले में सिराज अंसारी और कामेश्वर जैकब को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में पता चला कि रांची के लुंड्री निवासी अनुज साहू इस डकैती का मास्टरमाइंड था। वह पहले इसी शराब भट्ठी में काम कर चुका था और उसे वहां रखे पैसों की जानकारी थी। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर डकैती की योजना बनाई।

30 जनवरी की रात, सभी आरोपी बोलेरो गाड़ी से धरमगढ़ पहुंचे और हथियारों के बल पर शराब भट्ठी के कर्मियों को धमकाकर 14 करोड़ रुपए लूटकर रांची भाग गए। इस घटना के बाद धरमगढ़ थाने में मामला दर्ज किया गया।

कालाहांडी एसपी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने जांच में पाया कि सभी आरोपी वारदात के बाद रांची चले गए थे। इसके बाद, कालाहांडी एसपी ने रांची एसएसपी से संपर्क किया और रांची पुलिस के सहयोग से छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अभी भी फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

Patna Food Safety Raid: आकाश स्वीट्स से 2,060 किलो मिठाई जब्त,...

Patna Food Safety Raid: त्योहारों के दौरान लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिहार सरकार के खाद्य संरक्षा...

PMCH Patna Triage Facility: PMCH में 47 बेड की ट्रायज सुविधा...

PMCH Patna Triage Facility: बिहार के प्रमुख सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में इमरजेंसी सेवाओं के विस्तार की तैयारी की गई...

India New Zealand Rugby Series Rajgir: राजगीर में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी...

India New Zealand Rugby Series Rajgir: बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मंगलवार को भारत और न्यूजीलैंड की अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ।...