तिसरी में सड़क हादसे में छह महिला घायल

गिरिडीह. तिसरी प्रखंड के हटिया गेट के समीप तिसरी की ओर आ रहे एक टेंपो का एक वाहन से टक्कर होने से 6 महिला घायल हो गई। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना आज देर शाम की है।

तिसरी में सड़क हादसा

जानकारी के अनुसार, गिरिडीह सदर हॉस्पिटल जननी सुरक्षा योजना की मीटिंग करके बीटीटी अनु देवी और उनकी सहिया साथी रेणु देवी, जयश्री देवी, पुष्पा देवी एक टेंपो में बैठकर अपने घर जा रही थी। इसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रही एक पिकअप गाड़ी टेंपो को धक्का मारकर भाग निकली। इस टक्कर की आवाज सुनकर वहां के ग्रामीण दौड़े। टेंपो के पास आ कर सभी घायल महिला को निकाला गया और एंबुलेंस को फोन किया।

जानकारी के अनुसार, खिजुरी बाजार से दो बहन कुसुम मरांडी और मेनू मरांडी अपने मोसी के घर भोज के लिए जा रही थी। ये दोनों बहन को भी चोट लगी है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही तिसरी पुलिस और भाजपा जिला मंत्री मनोज यादव, समाज सेवी राजकुमार शर्मा हॉस्पिटल पहुंचे।

सागर गुप्ता की रिपोर्ट

Samrat Chaudhary Yuva Samvad: बिहार में 10 एयरपोर्ट से लेकर 2030...

Samrat Chaudhary Yuva Samvad: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को रोहतास जिले के जमुहार, डेहरी ऑन-सोन स्थित नारायण मेडिकल एवं कॉलेज परिसर में ‘वडनगर-वाराणसी...

Samrat Chaudhary Rohtas: ‘बिहार में अब डर का माहौल नहीं’, रोहतास...

Samrat Chaudhary Rohtas: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को रोहतास पहुंचे और जमुहार में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान...

Champions of Care: अनंत अंबानी की नई मुहिम, हर साल 20...

 अनंत अंबानी ने वनतारा के तहत Champions of Care मुहिम शुरू की है। 50 से ज्यादा संगठन जुड़ेंगे और हर साल 20 लाख जानवरों...