धनबाद में पिता की डांट पर बेटे ने उठाया खौफनाक कदम

पिता की डांट पर बेटे ने उठाया खौफनाक कदम

aatmhatya 22Scope News

Dhanbad-पिता की डांट पर बेटे ने उठाया खौफनाक कदम : छोटी की बात पर जज्बात के हाथों बेबस होकर जान देने का सिलसिला थम नहीं रहा है. ताजा मामला है कोयलाचंल के गोविंदापुर थाना क्षेत्र की. जहां पिता की डांट मिलने पर 21 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के लिए भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

दहल गया परिवार

पंचायत प्रधान नीलू मुखर्जी और गोविंदपुर थाने के दारोगा नीतीश अश्विनी ने बतलाया है कि पिता की डांट से  नाराज होकर युवक ने देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.  मृतककुणाल पढ़ने लिखने में काफी तेज था और पिता के कारोबार में भी हाथ बंटाता था.  लेकिन छोटी सी फटकार पर जान देने का निर्णय अचरज पैदा कर रहा है. हर कोई इस कदम से हैरान परेशान है.

आत्महत्या किसी समस्या का समाधान नहीं

इस हादसे के सिर्फ कुणाल का परिवार ही नहीं बल्कि वह हर शख्स परेशान है, यदि आकंड़ों की बात करे तो हर साल लाखों की संख्या में युवा आत्महत्या कर रहे हें.

इस तरह की कायरतापूर्ण घटना को अंजाम देने से पहले जरूर यह जरुर सोचे कि इस जज्बाती फैसले से उनके बाद परिवार का क्या होगा?  क्योंकि आत्महत्या एक कायरता है जीवन में माता-पिता से नाराजगी या डांट फटकार से आहत होकर या किसी अन्य कारणों से डिप्रेशन में आकर जान दे देना किसी समस्या का समाधान नहीं.. जरूरत अपनी भावना जाहिर करने की है और सामने वाले की भावनाओं को भी समझने की.. साथ ही अभिभावकों को भी बदलते वक्त में अपने व्यवहार में लचीलापन जाने की जरूरत है कुणाल ने यह कदम क्यों उठाया फिलहाल इसकी जाँच जारी है.

रिपोर्टर : राज कुमार (धनबाद)

Saffrn

Trending News

Bihar Agriculture Package:बिहार के लिए विशेष कृषि पैकेज की मांग, राम...

 बिहार के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने केंद्र से विशेष कृषि पैकेज की मांग की, MSP पर दलहन-तेलहन खरीद और अतिरिक्त सहायता पर...

Bihar Skill Development: युवाओं को Digital Skills में दक्ष बनाने पर...

 बिहार में डिजिटल स्किल्स को बढ़ावा देने के लिए आईटी मंत्री श्रेयसी सिंह ने AI आधारित प्रशिक्षण को शामिल करने के निर्देश दिए, रोजगार...

JTET में बदलाव पर पलामू-गढ़वा में आक्रोश, हेमंत सरकार को घेरा

Jharkhand: JTET (झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा) से भोजपुरी, मगही और अंगिका भाषाओं को हटाये जाने के मुद्दे पर गढ़वा में सियासी घमासान तेज हो...

Garhwa में मनरेगा योजना अंतर्गत राशि घोटाला करने पर हुई कार्रवाई,...

Garhwa: सरकारी दायित्वों के प्रति लापरवाही एवं अनियमितता बरतने के विरुद्ध उपायुक्त दिनेश कुमार यादव द्वारा प्रखंड रंका के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) पर...

बाघमारा भूधसान घटना स्थल पहुंचे विधायक जयराम महतो, BCCL को ठहराया...

Jharkhand: बाघमारा सोनारडीह के टाण्डाबारी में कल हुए भूधसान की घटना की जानकारी पाकर आज डुमरी विधायक जयराम महतो घटनास्थल पहुंचे। यहां आकर घटनास्थल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img