sonam Raghuvanshi को इस आधार पर मिल गई बेल, 10 महीने बाद आएगी जेल से बाहर…

Desk: राजा रघुवंशी की पत्नी sonam Raghuvanshi को शिलॉन्ग के कोर्ट से जमानत मिल गई है। सोनम की बेल से रघुवंशी परिवार को बड़ा झटका लगा है। लगभग 10 महीने जेल में रहने के बाद अब सोनम बाहर आएंगी। बता दें सोनम पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर राजा रघुवंशी की हत्या करने का आरोप है। सोनम के बेल की पुष्टि राजा के बड़े भाई विपिन रघुवंशी ने की है।

सोनम को कैसे मिली जमानत

sonam Raghuvanshi के जमानत से देशभर में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि सोनम का कहना है कि उसकी गिरफ्तारी के लेकर किसी तरह का स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है, इसी दलील पर बहस कर उसे जमानत दिलवाई गई है।

कोर्ट ने पाया कि मामले में गिरफ्तारी के कारणों की जानकारी वाले दस्तावेज से पता चलता है कि सोनम को BNS के सेक्शन 103 (1) के तहत अपराध के बारे में नहीं बताया गया था, जो हत्या की सज़ा से जुड़ा है। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा, “हालांकि यह कहा गया है कि यह एक क्लर्क की गलती है, लेकिन ऐसी गलती सभी दस्तावेज में नहीं हो सकती। किसी भी दस्तावेज में याचिकाकर्ता को यह नहीं बताया गया है कि उसे सेक्शन 103 (1) BNS के तहत अपराध के लिए गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के आधार की जानकारी के फॉर्मेट में भी, यह देखा गया है कि अपराध से जुड़े खास तथ्य आरोपी व्यक्ति को नहीं बताए गए हैं।” कोर्ट ने सोनम को इस शर्त पर बेल पर रिहा करने का निर्देश दिया कि वह बिना इजाज़त के कोर्ट के अधिकार क्षेत्र से बाहर न जाए।

इन शर्तों पर मिली बेल

हालांकि, कोर्ट ने जमानत देते हुए शर्त रखी है कि सोनम रघुवंशी जमानत में शिलांग छोड़कर नहीं जा सकती। सोनम को हर रोज थाने में जाकर हाजिरी लगानी होगी।

 

 

 

Badkagaon Karma Puja: बड़कागांव में अनोखी परंपरा से शुरू होता है...

Badkagaon Karma Puja: झारखंड के बड़कागांव प्रखंड में करमा पर्व पारंपरिक रीति-रिवाजों और लोक आस्थाओं के साथ मनाया जाता है। यहां करमा पूजा की...

Muzaffarpur Darbhanga Fourlane Accident: मुजफ्फरपुर-दरभंगा फोरलेन पर फ्लाईओवर का सेटरिंग गिरा,...

Muzaffarpur Darbhanga Fourlane Accident: बिहार के मुजफ्फरपुर-दरभंगा फोरलेन पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर का सेटरिंग अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। हादसा रविवार रात करीब 10 बजे...

Dhanbad Bhuli More Firing News: धनबाद के भूली मोड़ पर दिनदहाड़े...

Dhanbad Bhuli More Firing News: शहर के भूली मोड़ इलाके में दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बाइक...