होली को लेकर SSP ने चलाया विशेष छापेमारी अभियान, विदेशी शराब बरामद, एक गिफ्तार

पटना सिटी : होली पर्व को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) अवकाश कुमार के दिशा निर्देश पर शराब के विरुद्ध विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। जिसको लेकर पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र स्थित गायघाट दक्षिणी गली में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। जहां पुलिस ने मौके से 338.25 लीटर विदेशी शराब बरामद किया। जिसमें शराब की अलग-अलग ब्रांड बरामद किया गया है।

वहीं इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। जिसका नाम लक्की कुमार जो गायघाट दक्षिणी गली आलमगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है। जहां एक किराये के मकान में शराब रखकर शराब की तस्करी करता था। वहीं इस मामले में पटना सिटी एएसपी अतुलेश झा ने बताया कि आलमगंज थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। पुलिस ने एक टीम गठन कर छापेमारी की जहां शराब की कई ब्रांडेड बोतले मिली। वहीं पुलिस ने मौके से एक युवक को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस पता लगाने में ड्यूटी है कि आखिर शराब कहां से लाते थे और कहां सप्लाई करते थे। पूरे मामले की जांच में जुटी है। होली पर्व के अवसर पर लगातार पुलिस की विशेष छापेमारी जारी रहेगी।

यह भी पढ़े : Patna पुलिस को बड़ी कामयाबी, सोने-चांदी के साथ नगद बरामद, दो गिरफ्तार…

यह भी देखें :

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...